न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘टाइगर 3’ के प्रोमो में धांसू अंदाज में दिखे सलमान-इमरान, ‘द आर्चीज’ का दूसरा गाना है डांस नंबर, देखें...

सुपरस्टार सलमान खान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फ्लॉप हो गई थी। अब सलमान और उनके फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 1:45:05

2 News : ‘टाइगर 3’ के प्रोमो में धांसू अंदाज में दिखे सलमान-इमरान, ‘द आर्चीज’ का दूसरा गाना है डांस नंबर, देखें...

सुपरस्टार सलमान खान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फ्लॉप हो गई थी। अब सलमान और उनके फैंस को आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ से काफी उम्मीदें हैं। ठीक दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। इस साल बॉलीवुड की तीन फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘गदर 2’ ने तगड़ा बिजनेस किया है। फैंस में ‘टाइगर 3’ का जबरदस्त क्रेज है।

वे इसके सिनेमाघरों में आने की घड़ियां गिन रहे हैं। अब तक इसका टीजर, ट्रेलर और एक गाना रिलीज हो चुका है। अब आज शुक्रवार (3 नवंबर) को फिल्म के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जो 50 सैकंड का है। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन से भरपूर है। इसमें हीरो और विलेन में रोमांचक भिड़ंत दिखी।

वीडियो की शुरुआत खतरनाक वॉयसओवर के साथ होती है, जो सलमान और इमरान हाशमी के बीच तगड़ी टक्कर का माहौल तैयार करता है। इसके बाद यह क्लिप एक्शन सीन में बदल जाती है, जिसमें कैटरीना कैफ के पावर-पैक मूव्स के साथ सलमान भी शामिल हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू हो रही है।

‘द आर्चीज’ में डेब्यू कर रहे हैं कई स्टार किड्स, इस दिन होगी रिलीज

डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' कई दिनों से समाचारों में बनी हुई है। इसका मुख्य कारण है इस फिल्म के जरिए कई स्टारकिड्स एक साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती/दोहिता अगस्त्य नंदा, जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का नाम मुख्य रूप से शामिल है। 'सुनोह' के बाद अब 'द आर्चीज' का दूसरा गाना 'वा वा वूम' रिलीज हो चुका है।

इसमें सभी सितारे जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। अगस्त्य गाने की शुरुआत में घुटने पर बैठकर शाहरुख खान का एक सिग्नेचर पोज रिक्रिएट करते दिखे। पहले गाने की जैसे इस गाने के बोल भी जोया के पिता मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इसे शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया है। इस गाने में तेजस ने आवाज दी है।

जोया ने आज शुक्रवार (3 नवंबर) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाना साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “तुम बिल्कुल वा वा वूम हो।” बता दें कि 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा के भी महत्वपूर्ण रोल है। फिल्म में भारत के 1960 के दशक की पृष्ठभूमि दिखेगी। इसकी कहानी किशोरों पर है, जो कुछ दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार