न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छठे दिन कमाई में गिरावट के बावजूद 200 करोड़ी बनी ‘टाइगर 3’, इधर-‘खिचड़ी 2’ और ‘12वीं फेल’ का हाल भी जान लें

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की दहाड़ धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है। दिवाली (12 नवंबर) को धांसू शुरुआत करने वाली फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 12:16:15

छठे दिन कमाई में गिरावट के बावजूद 200 करोड़ी बनी ‘टाइगर 3’, इधर-‘खिचड़ी 2’ और ‘12वीं फेल’ का हाल भी जान लें

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की दहाड़ धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है। दिवाली (12 नवंबर) को धांसू शुरुआत करने वाली फिल्म का फैंस में क्रेज कम हो रहा है। ऐसे में इसकी कमाई पर असर पड़ना भी स्वाभाविक है। हालांकि इसके बावजूद फिल्म 200 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी शुक्रवार (17 नवंबर) को 13 करोड़ रुपए का कारोबार किया। भारत में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200.65 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

'टाइगर 3' ने पहले दिन 44.5 करोड़, दूसरे दिन 59 करोड़, तीसरे दिन 42.50 करोड़, चौथे दिन 22 करोड़ और पांचवें दिन 18.27 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। पूरी दुनिया की बात करें तो फिल्म ने 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में कमाई 312.18 करोड़ रुपए हो गई है। सलमान की यह 9वीं फिल्म है जिसने यह मील का पत्थर छुआ है।

इससे पहले 'टाइगर जिंदा है', 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान', 'किक', भारत', 'प्रेम रतन धन पायो', 'एक था टाइगर' और 'रेस 3' ने यह कमाल किया था। निर्देशक मनीष शर्मा की 'टाइगर 3' एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें सलमान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की प्रमुख भूमिकाएं हैं। शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का कैमियो है। यह फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। 'एक था टाइगर' (2012) और 'टाइगर जिंदा है' (2017) सुपरहिट रही थी।

tiger 3,tiger 3 movie,tiger 3 200 crore,box office collection,khichdi 2,12th fail,Salman Khan,katrina kaif,vikrant massey

धीमी रही ‘खिचड़ी 2’ की शुरुआत, अभी तक डटी हुई है ‘12वीं फेल’

आतिश कपाड़िया के डायरेक्शन वाली कॉमेडी फिल्म 'खिचड़ी 2' शुक्रवार (17) नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई। इससे पहले साल 2010 में फिल्म का पहला भाग आया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म के जरिए पारेख परिवार लोगों को हंसाने में तो कामयाब रहा, लेकिन कुछ जगह वे चूक गए। ऐसे में पहले दिन इसकी शुरुआत धीमी हुई।

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को मात्र 1.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। फिल्म में सुप्रिया पाठक कपूर, राजीव मेहता, अनंग देसाई, वंदना पाठक, कीर्ति कुल्हारी और अभिनेता-निर्माता जमनादास मजेठिया मुख्य भूमिका में हैं। दूसरी ओर, एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' अभी भी डटी हुई है।

इसकी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी, लेकिन बाद में इसकी कहानी और कलाकारों की एक्टिंग ने लोगों को सिनेमाघरों की ओर खींचा। फिल्म ने अपनी रिलीज के 22वें दिन शुक्रवार को 95 लाख रुपए की कमाई की। फिल्म का टोटल बिजनेस 36.85 करोड़ रुपए हो गया है। इसकी कहानी इसी नाम से लिखी गई अनुराग पाठक की किताब पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे