न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दमदार एक्शन व वनलाइन पंच से सराबाेर है टाइगर-3, पठान और जवान को पीछे छोड़ने में होगा सफल

'देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है... सिर्फ एक आदमी का। टाइगर।' इस दमदार लाइन से शुरुआत होती है 'टाइगर 3' के ट्रेलर की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 1:32:20

दमदार एक्शन व वनलाइन पंच से सराबाेर है टाइगर-3, पठान और जवान को पीछे छोड़ने में होगा सफल

वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित-बहुचर्चित आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित व मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी अभिनीत स्पाई यूनिवर्स की पाँचवीं फिल्म टाइगर-3 का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 'देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है... सिर्फ एक आदमी का। टाइगर।' इस दमदार लाइन से शुरुआत होती है 'टाइगर 3' के ट्रेलर की। ढेर सारे एक्शन, धूम-धड़ाका, उड़ती हुई गाड़ियां, ब्लास्ट होकर आसमान से गिरते हेलिकॉप्टर। इन सबके बीच एक मिशन, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। इस बार ये जंग है देश और फैमिली, दोनों में से किसी एक को बचाने की, आखिर क्या करेगा टाइगर? एक बदले की आग है, जिसमें क्या अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर का परिवार झुलस जाएगा? ये दर्शकों को 12 नवंबर 2023 को पता चलेगा।

सलमान की फिल्म को लेकर इस कदर दीवानगी है कि ट्रेलर रिलीज होने के एक घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर 2.3 मिलियन व्यूज और 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

tiger-3 trailer launch salman khan katrina kaif yrf spy universe trailer out,tiger 3 news,tiger 3 salman khan,tiger 3 review,tiger 3 release date

6 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंग सलमान-कैटरीना

गौरतलब है कि ‘टाइगर-3’ के जरिए सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी 6 साल के बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले दोनों को आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में साथ में देखा गया था। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस की शादी के बाद ये पहली फिल्म होगी, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे वो कम बैक करने वाली हैं। ‘टाइगर-3’ को तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले टाइगर फ्रेंचाइजी के दो पार्ट्स रिलीज किए जा चुके हैं। ‘एक था टाइगर’ 2012 में रिलीज की गई थी। 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ आई थी।

tiger-3 trailer launch salman khan katrina kaif yrf spy universe trailer out,tiger 3 news,tiger 3 salman khan,tiger 3 review,tiger 3 release date

स्पाई यूनिवर्स की पाँचवीं फिल्म है टाइगर-3

ये मूवी 'एक था टाइगर' (2012) और 'टाइगर जिंदा है' (2017) की सीक्वल है। ये YRF स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इससे पहले साल 2019 में ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की 'वॉर' और 2023 में 'पठान' रिलीज हुई। इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए।

tiger-3 trailer launch salman khan katrina kaif yrf spy universe trailer out,tiger 3 news,tiger 3 salman khan,tiger 3 review,tiger 3 release date

सलमान से टकराते नजर आएंगे इमरान हाशमी

इस फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों में गिरीश कर्नाड ने रॉ के चीफ एजेंट अजीत शिनॉय का रोल निभाया था, लेकिन 10 जून 2019 को 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इस बार फिल्म में उनकी जगह दक्षिण भारत की ख्यातनाम अभिनेत्री और निर्देशिका रेवती ने ली है। ट्रेलर के बैकग्राउण्ड में इमरान हाशमी की आवाज समां बांधने का काम करती है। पहले कहा जा रहा था कि इमरान हाशमी खलनायक के रूप में नजर नहीं आएंगे, लेकिन स्टार कास्ट की घोषणा के वक्त ही इस बात का अंदाजा हो गया था कि असफलता के दौर से गुजर रहे इमरान हाशमी अब अपने करियर को दूसरी तरफ ले जाने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने शुरू से ही एक विलेन के रूप में उन्हें रिवील नहीं किया था, लेकिन अब ट्रेलर में उनका लुक और उनके किरदार को लेकर खुलासा हो गया है।

tiger-3 trailer launch salman khan katrina kaif yrf spy universe trailer out,tiger 3 news,tiger 3 salman khan,tiger 3 review,tiger 3 release date

टाइगर ने पहले दिया था मैसेज
Tiger 3 के ट्रेलर से पहले एक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि देश की रक्षा करने वाले एक्स रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ एक बार फिर मिशन पर निकले हैं, लेकिन ये मिशन उनकी पहचान को लेकर है। जिस अविनाश उर्फ टाइगर ने इंडिया की हिफाजत करने में अपनी जिंदगी के 20 बरस लगा दिए, उसे अब गद्दार और दुश्मन साबित कर दिया गया है।

tiger-3 trailer launch salman khan katrina kaif yrf spy universe trailer out,tiger 3 news,tiger 3 salman khan,tiger 3 review,tiger 3 release date

फिल्म में कटरीना कैफ ने जोया का रोल निभाया है, जो एक्स ISI एजेंट है और टाइगर की वाइफ है। इमरान हाशमी निगेटिव रोल में हैं। मूवी में रेवती, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी भी हैं। साथ ही शाहरुख खान का कैमियो भी है।

tiger-3 trailer launch salman khan katrina kaif yrf spy universe trailer out,tiger 3 news,tiger 3 salman khan,tiger 3 review,tiger 3 release date

क्या इस बार टाइगर अपने देश और परिवार दोनों को बचा पाएगा, क्या वो गद्दारी का ठप्पा अपने सिर से उतार पाएगा, ये सब आपको 12 नवंबर 2023 में दिवाली के मौके पर पता चलेगा। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में और आईमैक्स वर्जन में रिलीज किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार