न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द वैक्सीन वॉर’ का पोस्टर जारी, सामने आया इन सितारों का लुक, ‘जवान’ के कारण आगे खिसकी ‘चंद्रमुखी 2’!

मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का शानदार पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें वैक्सीन के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 1:35:51

‘द वैक्सीन वॉर’ का पोस्टर जारी, सामने आया इन सितारों का लुक, ‘जवान’ के कारण आगे खिसकी ‘चंद्रमुखी 2’!

मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का शानदार पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें वैक्सीन के साथ सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक को विवेक ने एक्स (ट्विटर) हैंडल से शेयर किया है। इसमें पल्लवी जोशी, राइमा सेन, अनुपम खेर, नाना पाटेकर और मोहन कपूर जैसे सितारों की झलक दिखाई गई है। इसे देखकर कोरोनाकाल और वैक्सीन वॉर की याद आ जाती है।

उल्लेखनीय है कि यह भारत की पहली बायो साइंस फिल्म है। इसमें दिखाया जाएगा कि जब पूरी दुनिया कोविड-19 से लड़ रही थी, तब देश में डॉक्टर्स और साइंटिस्ट ने इससे निपटने के लिए क्या प्रयास किए थे। इसका टीजर भी पोस्टर से पहले रिलीज किया जा चुका है। टीजर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामने आया था, जिसमें नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी सहित कई स्टार्स दिखे थे, लेकिन अनुपम खेर लुक रिवील नहीं किया गया था।

‘द वैक्सीन वॉर’ इसी महीने की 28 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन कॉमेडी से भरपूर ‘फुकरे 3’ रिलीज होगी यानी दोनों फिल्मों की तगड़ी टक्कर होगी। आपको बता दें कि डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री हमेशा से ही गंभीर मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। वे 'द कश्मीर फाइल्स' के जरिए पूरी दुनिया को कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखा चुके हैं। फिल्म जबरदस्त सफल रही थी।

कंगना रनौत हैं ‘चंद्रमुखी 2’ में लीड एक्ट्रेस, अब 15 सितंबर के बजाय...

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों मच अवेटेड फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसको काफी पसंद किया गया। ट्रेलर में कगंना के ‘चंद्रमुखी’ रूप ने सभी का दिल जीत लिया। ऐसे में फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो 15 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।

अब फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। इसके पीछे एक बड़ी वजह गुरुवार (7 सितंबर) को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को माना जा रहा है। ‘जवान’ ने ‘गदर 2’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई पर भी बड़ा असर डाला है।

‘चंद्रमुखी 2’ अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल रिलीज डेट को लेकर कंगना या फिल्म की टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई रंजनीकात की ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है। यह एक्शन, कॉमेडी, हॉरर, रोमांस से भरपूर फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार