न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : माधवन सहित इन 4 सितारों की ‘द रेलवे मेन’ का टीजर जारी, दर्शील की ‘हुकस बुकस’ फिल्म का ट्रेलर आया सामने

नेटफ्लिक्स ने यशराज फिल्म्स (YRF) के सहयोग से बनी आगामी वेबसीरीज 'द रेलवे मेन' का टीजर आज शनिवार (28 अक्टूबर) को जारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 1:48:19

2 News : माधवन सहित इन 4 सितारों की ‘द रेलवे मेन’ का टीजर जारी, दर्शील की ‘हुकस बुकस’ फिल्म का ट्रेलर आया सामने

नेटफ्लिक्स ने यशराज फिल्म्स (YRF) के सहयोग से बनी आगामी वेबसीरीज 'द रेलवे मेन' का टीजर आज शनिवार (28 अक्टूबर) को जारी कर दिया। इस सीरीज का निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसकी कहानी भोपाल गैस रिसाव त्रासदी पर आधारित है। अभिनेता आर. माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान अभिनीत इस सीरीज गुमनाम नायकों की कहानी है।

इसके 1 मिनट 24 सैकंड के टीजर में मध्य प्रदेश के भोपाल में 2 और 3 दिसंबर की रात 1984 में हुई गैस त्रासदी को दिखाया गया है। शुरुआत में कारखाने से जहरीली गैस का रिसाव नजर आता है। इसमें भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के साहस और अंधेरे में अनगिनत लोगों की जान बचाने के उनके प्रयासों को पर्दे पर उतारा गया है। 'द रेलवे मेन' नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ के बीच एक प्रतिष्ठित साझेदारी से स्ट्रीम होने वाला पहला प्रोजेक्ट है।

फेमस फिल्ममेकर राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल इस सीरीज के जरिए निर्देशन करिअर की शुरुआत कर रहे हैं। इसका 18 नवंबर को दुनियाभर में प्रीमियर होगा। बता दें कि भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कंपनी के कारखाने से जहरीली गैस का रिसाव होने से 15 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

the railway men web series,r madhavan,kk menon,divyendu,babil khan,bhopal gas tragedy,hukus bukus movie,darsheel safary,arun govil

‘हुकस बुकस’ में दर्शील सफारी के पिता का रोल निभाएंगे अरुण गोविल

दर्शील सफारी ने साल 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ से बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। उनको इस रोल के लिए खूब प्रशंसा मिली। दर्शील अब बड़े हो चुके हैं। जल्द ही वे ‘हुकस बुकस’ फिल्म में नजर आएंगे। दर्शील एक नए अवतार में दिखेंगे। उनके पिता का रोल ‘रामायण’ के ‘राम’ यानी अरुण गोविल निभा रहे हैं। क्रिकेट, कृष्ण और कश्मीर इन तीनों चीजों से इस फिल्म का खास कनेक्शन है।

फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है। 2 मिनट 28 सैकंड के ट्रेलर में दर्शील एक यंग क्रिकेटर के रोल में हैं, जिसने लिए सचिन तेंदुलकर किसी भगवान से कम नहीं। ट्रेलर के वॉइसऑवर में अरुण कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘कश्मीर में तेरे क्रिकेट का कुछ भी नहीं होने वाला लेकिन बेटा क्रिकेट का दीवाना है। सचिन का तो वह डाई हार्ट फैन है।

वह कहता है पापा, इसी बैट से तो सचिन तेंदुलकर बना है, इसके जवाब में अरुण कहते हैं- तुझे पंडित बनना है। दूसरी ओर, कश्मीर में मॉल बनाने के विरोध में अरुण बुरी तरह परेशान हैं। फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होगी। इसके निर्देशन की कमान विनय भारद्वाज और सौमित्र सिंह ने संभाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार