न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द लेडी किलर’ के आधी-अधूरी रिलीज करने पर छलका डायरेक्टर का दर्द, सुनील ने अथिया को बताया ‘चोर’!

डायरेक्टर अजय बहल की अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टारर सस्पेंस थ्रिलर ‘द लेडी किलर’ बीते शुक्रवार (3 नवंबर) को थिएटरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 8:03:20

2 News : ‘द लेडी किलर’ के आधी-अधूरी रिलीज करने पर छलका डायरेक्टर का दर्द, सुनील ने अथिया को बताया ‘चोर’!

डायरेक्टर अजय बहल की अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टारर सस्पेंस थ्रिलर ‘द लेडी किलर’ बीते शुक्रवार (3 नवंबर) को थिएटरों में रिलीज हुई। निर्माताओं ने फिल्म को आनन-फानन में आधी-अधूरी ही रिलीज कर दी। न तो एक्टरों ने इसे प्रमोट किया और न डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने। नतीजा यह निकला कि यह दर्शकों के लिए तरस गई। सब लोग यह जानकर हैरान रह गए कि पहले दिन फिल्म के केवल 293 टिकट बिके, जिसका कलेक्शन मात्र 38 हजार रुपए हुआ।

फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपए बताया गया। अब फिल्म की ऐसी दुर्दशा देख अजय बहल का दर्द सोशल मीडिया पर छलका है। ‘लेडी किलर’ को समीक्षकों ने सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद अजय ने अपना बयान जारी करके स्वीकार किया है कि फिल्म का ऐसा बहुत सारा हिस्सा शूट नहीं हुआ था, जो स्क्रिप्ट में था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “हां फिल्म अधूरी है। 117 पेज की पटकथा में से 30 पेज कभी शूट नहीं किए गए थे।

फिल्म में दृश्यों को जोड़ने वाले हिस्से गायब थे जिनमें अर्जुन और भूमि का पूरा रोमांस, भूमि की शराब पर निर्भरता, अर्जुन की फंसने और सब कुछ खोने और शहर से भागने की इच्छा के साथ तमाम ऐसे सीन को किरदारों की मनोवैज्ञानिक स्थिति बताने वाले दृश्य गायब थे।” बता दें कि अजय इससे पहले ‘बीए पास’ (2012) और ‘सेक्शन 375’ (2019) जैसी चर्चित फिल्में बना चुके हैं।

the lady killer movie,arjun kapoor,bhumi pednekar,arjun bhumi,ajay bahl,suniel shetty,athiya shetty,suniel athiya

अथिया शेट्टी ने अपने पापा सुनील शेट्टी की बेल्ट लगाकर शेयर की फोटो

एक्टर सुनील शेट्टी बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर हैं। 90 के दशक में करिअर शुरू करने वाले सुनील 60 पार हो गए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस आज भी तगड़ी है। उनके डोले-शोले देख फैंस भी हैरान रह जाते हैं। सुनील लंबे समय से बीच-बीच में ही फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर हमेशा से एक्टिव हैं। वे अक्सर अपने परिवार को लेकर कोई न कोई फोटो या वीडियो शेयर करते रहते हैं।

सुनील अपनी बेटी अथिया और दामाद केएल राहुल पर खूब प्यार लुटाते हैं। सुनील ने अब एक पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने अथिया को ‘चोर’ बता डाला। बात यूं है कि हाल ही में अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक फोटो शेयर की थी। इसमें वह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। अथिया ने पिता को टैग करते हुए लिखा कि “पापा की चुराई हुई बेल्ट।” तस्वीर में अथिया जो डिजाइनर बेल्ट पहनी है वो सुनील शेट्टी की है।

अथिया की इस पोस्ट को री-शेयर कर सुनील ने उन्हें चोर कह दिया। दोनों का यह प्यारभरा अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। सुनील के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे ‘हेरा फेरी 3’ में नजर आ सकते हैं। दूसरी ओर, अथिया फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे