न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल के शो के ट्रेलर में दिखे ये बड़े-बड़े सेलेब्रिटी, अरहान के 'डंब बिरयानी’ में आएंगे सलमान, देखें टीजर

कॉमेडी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए आ रहे हैं। इसका नाम है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 6:07:54

2 News : कपिल के शो के ट्रेलर में दिखे ये बड़े-बड़े सेलेब्रिटी, अरहान के 'डंब बिरयानी’ में आएंगे सलमान, देखें टीजर

कॉमेडी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए आ रहे हैं। इसका नाम है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ और यह टीवी के बजाय OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शो का ट्रेलर आज शनिवार (23 मार्च) को रिलीज किया गया, जिसमें कपिल के साथ-साथ उनकी पूरी टीम नजर आई। कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर भी शो के जरिए करीब 7 साल बाद कपिल के साथ लौट रहे हैं।

दोनों के बीच विवाद हो गया था। ट्रेलर में सुनील की खास मौजूदगी देखने को मिली। नेटफ्लिक्स इंडिया ने शो का ट्रेलर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, “इंडिया हो या मंगोलिया। हंसी का मीटर रहेगा हमेशा हाई। क्योंकि आ गया है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का ट्रेलर।” इसके साथ यह जानकारी भी दी गई है कि शो का प्रीमियर 30 मार्च को होगा और हर शनिवार रात 8 बजे इसका मजा लिया जा सकेगा।

ट्रेलर में कपिल व सुनील के साथ अर्चना पूरण सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर भी नजर आए। साथ ही शो में आने वाले सेलेब्रिटी गेस्ट की झलक भी दिखाई दी। इनमें रणबीर कपूर, नीतू सिंह, रिद्धिमा कपूर साहनी, आमिर खान, दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा, क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के नाम शामिल हैं। यह प्रोमो देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं।

अरहान खान के पॉडकास्ट शो 'डंब बिरयानी’ में होंगे उनके दो पक्के दोस्त

एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान और उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान विदेश से पढ़ाई करके देश लौट आए हैं। वे अब जल्द ही मनोरंजन जगत में कदम रखने वाले हैं। वे एक पॉडकास्ट ला रहे हैं, जहां उनके पैरेंट्स, ओरी, सलमान खान, मां की सहेलियां और बाकी लोग दिखेंगे। अरहान के पॉडकास्ट का नाम है 'डंब बिरयानी।’ ये शो अरहान अपने दो दोस्त देव रैयानी और आरुष वर्मा के साथ ला रहे हैं।

फिलहाल अरहान ने इसकी रिलीज डेट तो नहीं बताई है लेकिन ये साफ कर दिया कि ये पॉडकास्ट यूट्यूब पर आएगा। इस पॉडकास्ट में गेस्ट बहुत कैजुअल होकर बात करेंगे। थोड़ा हंसी-मजाक होगा तो थोड़ी सी मस्ती। टीजर में अरबाज दिखते हैं तब अरहान से कहते हैं कि अगर ये उसके दोस्त हैं तो उसे बहुत मेहनत करने की जरूरत है। इस बीच एक हिस्से में मलाइका नजर आती हैं। वह बताती हैं, “मुझे लगता है कि मैं अब सबसे अच्छी जिंदगी जी रही हूं!” गौरतलब है कि मलाइका और अरबाज ने साल 2002 में शादी की थी। अरहान ने अमेरिका से फिल्ममेकिंग सीखी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका