न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल शर्मा के शो को चाहने वालों के लिए खुशखबरी! सारा को करीना ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

कॉमेडी किंग माने जाने वाले एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ लेकर आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि शो का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 1:31:56

2 News : कपिल शर्मा के शो को चाहने वालों के लिए खुशखबरी! सारा को करीना ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

कॉमेडी किंग माने जाने वाले एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ लेकर आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि शो का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। जानकारी के मुताबिक शो की टीम नए सीजन के लिए मंगलवार (13 अगस्त) से शूटिंग शुरू करेगी। पहले एपिसोड में ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ की कास्ट स्पेशल गेस्ट बनेगी। बता दें कि कपिल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पहली बार यह शो लेकर आए थे।

इसका पहला एपिसोड इसी साल 30 मार्च को स्ट्रीम हुआ था, जबकि लास्ट एपिसोड 22 जून को आया था। सीजन में 13 एपिसोड देखने को मिले। फैंस ने शो पर बेशुमार प्यार लुटाया, लेकिन कई लोगों को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने शो को दोहराव वाला बताकर इसकी आलोचना की थी। उनका मानना था कि शो में कुछ भी नया नहीं था। मेकर्स ने साफ कर दिया था कि वे दूसरा सीजन लेकर आएंगे। अभी शो की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।

शो में सबसे ज्यादा चर्चा में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की एंट्री की थी, क्योंकि कपिल से लड़ाई के 7 साल बाद वे शो में लौटे थे। शो में कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह व राजीव ठाकुर ने भी खूब तड़का लगाया। बता दें कपिल ने सोनी टीवी पर सालों तक राज करने के बाद ओटीटी की ओर रुख किया है।

the great indian kapil show,kapil sharma,netflix,sunil grover,kiku sharda,kapil show,kapil sony,Kareena Kapoor Khan,sara ali khan,kareena sara,sara birthday,sara 29 years

सारा अली खान हुईं 29 साल कीं, करीना ने पोस्ट की बाप-बेटी की फोटो

एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान आज सोमवार (12 अगस्त) को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की शुभकामनाओं और बधाइयों का अंबार लगा हुआ है। इस बीच सैफ की दूसरी पत्नी करीना कपूर खान ने भी सारा को बर्थडे विश किया है।

इसके लिए करीना ने एक खास फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। करीना ने इंस्टाग्राम पर सारा की एक फोटो पोस्ट की। इसमें सारा अपने पिता सैफ के साथ स्वैगी पोज दे रही हैं। सारा ने सैफ से ट्विनिंग करते हुए ब्लैक सूट पहना और आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है। करीना ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सारा...आपके लिए बहुत सारा प्यार और कद्दू की सब्जी भेज रही हूं।”

इसके साथ करीना ने दो हार्ट इमोजी और एक रेनबो इमोजी भी बनाई है। बता दें कि सारा और करीना की काफी मजबूत बोंडिंग है। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। सारा को अक्सर करीना के घर पार्टी और त्योहार सेलिब्रेट करते हुए देखा जाता है। सारा ने ‘केदारनाथ’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह जल्द ही ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री