न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल ने इस शो को लेकर शेयर की यह बात, पहले दिन ‘थंगलान’ सहित इन 3 फिल्मों का ऐसा रहा बिजनेस

कपिल शर्मा ने जब से कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा है तब से धूम मचा रखी है। स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में करिअर की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Aug 2024 12:16:12

2 News : कपिल ने इस शो को लेकर शेयर की यह बात, पहले दिन ‘थंगलान’ सहित इन 3 फिल्मों का ऐसा रहा बिजनेस

कपिल शर्मा ने जब से कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा है तब से धूम मचा रखी है। स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में करिअर की शुरुआत करने वाले कपिल ने तमाम हिंदुस्तानियों के दिलों में खास जगह बना ली है। कपिल को चाहने वालों की फेहरिश्त काफी लंबी है। कपिल चाहे टीवी पर कोई शो करे या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी लोकप्रियता बढ़नी सुनिश्चित है। कपिल ने लंबे समय तक टीवी पर राज करने के बाद इसी साल ओटीटी की दुनिया में कदम रखा।

उनके 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पहला सीजन काफी धमाकेदार रहा। इसमें बॉलीवुड सहित अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने रंग जमाया। इसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब एक बार फिर कपिल इसी शो के दूसरे सीजन के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। कपिल ने अपने फॉलोअर्स के साथ खुशखबरी शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। कपिल ने पूरी टीम के साथ जश्न मनाने वाली तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नए सीजन की शुरुआत का संकेत मिल रहा है।

कपिल ने कैप्शन में लिखा, “द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 आने वाला है। नेटफ्लिक्स सीरीज द ग्रेट इंडिया का थीम।” हालांकि कपिल ने अभी यह खुलासा नहीं किया कि शो कब से शुरू होगा और इस बार कौन-कौनसी हस्तियां शिरकत करेंगी। इससे पहले जून में ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ ने वीडियो शेयर करते हुए शो के दूसरे सीजन की ओर इशारा किया था। बता दें कि पहले सीजन में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी नजर आए थे। सुनील ने करीब 6 साल के अंतराल के बाद कपिल के साथ काम किया। पूर्व में दोनों के बीच किसी कारण से विवाद हो गया था।

the great indian kapil show season 2,kapil sharma,box office collection,thangalaan,double ismart,mr bachchan,chiyan vikram,sanjay dutt,ravi teja

‘थंगलान’ के साथ ‘डबल इस्मार्ट’ और ‘मिस्टर बच्चन’ भी 15 अगस्त को हुई रिलीज

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार (15 अगस्त) को सिनेमाघरों में एक साथ 6 फिल्में प्रदर्शित हुईं। इनमें ‘स्त्री 2’ ने पहले दिन 46 करोड़, ‘वेदा’ ने 6.52 करोड़ और ‘खेल खेल में’ ने 5 करोड़ रुपए कमाए। इसके अलावा 3 और साउथ इंडियन फिल्में ‘थंगलान’, ‘मिस्टर बच्चन’ और ‘डबल इस्मार्ट’ भी रिलीज हुई। सबसे पहले बात करते हैं साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म ‘थंगलान’ की।

इस फिल्म में एक्ट्रेस मालविका मोहनन और पार्वती थिरुवोथु भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स यानी KGF की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। ‘थंगलान’ ने पहले दिन 12.6 करोड़ रुपए कमाए। अब नजर डालते हैं एक्टर राम पोथिनेनी और संजय दत्त की फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ पर।

ये फिल्म साल 2019 में आई ‘इस्मार्ट शंकर’ का सीक्वल है। इसमें काव्या थापर, बानी जे और सयाजी शिंदे भी हैं। फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। एक्टर रवि तेज और एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे की फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ की ओपनिंग बहुत कमजोर रही। हरीश शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन मात्र 1.8 करोड़ रुपए कमाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क