न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' : कपिल ने की खिलाड़ियों के साथ खूब मस्ती, शाहरुख का नाम लेने पर सानिया ने कहा...

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का 11वां एपीसोड शनिवार (8 जून) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ। शो में टेनिस स्टार सानिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Jun 2024 11:49:14

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' : कपिल ने की खिलाड़ियों के साथ खूब मस्ती, शाहरुख का नाम लेने पर सानिया ने कहा...

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का 11वां एपीसोड शनिवार (8 जून) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ। शो में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम मेहमान के तौर पर कपिल के साथ मस्ती करती दिखीं। सानिया और कपिल की ट्यूनिंग जबरदस्त रही। सानिया पूर्व में भी कपिल के टीवी पर प्रसारित होने वाले शो में कई बार आ चुकी हैं।

कपिल ने जब सानिया से पूछा कि अगर आपकी बायोपिक बने तो आपका रोल निभाने वाली एक्ट्रेस कौनसी होनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि मैं खुद अपना रोल निभाना चाहूंगी। फिर कपिल ने कहा कि आपकी बायोपिक के लिए शाहरुख खान आपके लव इंट्रेस्ट बनना चाहते हैं तो सानिया ने कहा कि अभी पहले मैं लव इंट्रेस्ट ढूंढ तो लूं लेकिन अगर शाहरुख होंगे तो मैं खुद फिल्म में काम करूंगी और अक्षय होंगे तो मैं डेफिनेटली करूंगी।

बाद में कपिल कहते हैं कि अगर मैं अपनी बीवी से ज्यादा किसी से डरता हूं तो वो सिर्फ सानिया ही हैं। मुझे हर बात का सटीक जवाब आपसे ही मिलता है। क्या आप पिछले जन्म में मेरी जेठानी थीं। शो के दौरान ही सास बनकर कपिल बहू का रोल निभा रहीं सानिया की बनाई चाय मांगकर उसकी बुराई करते हैं। इस पर सानिया कहती हैं, “ये किन जाहिलों में मैंने शादी कर ली।” उल्लेखनीय है कि सानिया का पिछले दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक हो गया था। उनके एक बेटा है।

the great indian kapil show,kapil sharma,sania mirza,saina nehwal,mary kom,kapil sania,shahrukh khan,Akshay Kumar

फराह बिरयानी बनाती थी और मैं हिंगिस को खिलाती थी : सानिया

कपिल ने आगे कहा कि हम सबको पता है कि सानिया की स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ काफी अच्छी जोड़ी रही। दोनों ने साथ में 41 मैच जीते। इतनी लंबी जोड़ी उनके साथ। उन्हें आपका खेल ज्यादा पसंद था या आपने बिरयानी खिलाई थी? इस पर सानिया कहती हैं कि मैं फराह खान को साथ ले गई थी। वो बिरयानी बनाती थी और मैं हिंगिस को खिलाती थी।

कपिल से मणिपुर की मैरी कॉम ने टूटी-फूटी हिंदी में बात की। इस दौरान वो सानिया और साइना के नाम के बीच में कन्फ्यूज हो गईं। वहीं कपिल पूरे शो के दौरान चुटिले अंदाज में मैरी कॉम से कहते दिखे, “आप प्लीज गुस्सा मत करना।” साइना अपनी मां के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उनकी मां ने खुलासा किया कि साइना अपने पापा के ज्यादा करीब है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क