न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ : नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज, परिणीति-दिलजीत के साथ धमाल मचाती दिखी कंपिल एंड कंपनी

कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे अपनी जबरदस्त प्रतिभा के दम पर सबको हंसाने में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Apr 2024 11:09:19

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ : नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज, परिणीति-दिलजीत के साथ धमाल मचाती दिखी कंपिल एंड कंपनी

कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे अपनी जबरदस्त प्रतिभा के दम पर सबको हंसाने में सफल रहते हैं। फैंस को हमेशा उनके शो का इंतजार रहता है। उनका ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहा है। इसके दो एपिसोड आ चुके हैं। 30 मार्च को स्ट्रीम हुए पहले एपिसोड में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ आए थे।

6 अप्रैल को दूसरे एपिसोड में क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने रंग जमाया। अब 13 अप्रैल को रात 8 बजे टेलीकास्ट होने वाले अगले एपिसोड में फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ की स्टारकास्ट नजर आने वाली है। मेकर्स ने इसका प्रोमो शेयर किया है जिसमें सेट पर मौजूद शो के सभी कलाकार सितारों के साथ खूब मस्ती-मजाक करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रोमो में फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली, एक्टर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हैं।

इस दौरान कपिल ने परिणीति के पति राघव चड्ढा का नाम लेकर उन्हें खूब चिढ़ाया। कपिल कहते हैं, “राघव राजनीति करते हैं, परिणीति, परिणीति कब से करने लग गए?” कपिल की बात सुनकर एक्ट्रेस हंसने लगती हैं। उल्लेखनीय है कि परिणीति और आम आदमी पार्टी (आप) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी पिछले साल 24 सितंबर को उदयपुर में हुई थी।

सुनील ग्रोवर की एंट्री पर कपिल शर्मा ने कही यह बात

वीडियो में दिलजीत को गाना गाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही इम्तियाज कह रहे हैं, “पंजाबी आम तौर पर शाम को मूड में होते हैं।” इसके जवाब में दिलजीत ने कहा कि अक्सर लोग शाम को मूड में रहते हैं। इस पर कपिल कहते हैं कि पंजाबियों का खून भी खौलता है। क्लिप में सुनील ग्रोवर साड़ी पहने स्टेज पर एंट्री करते और गाना गाते दिख रहे हैं।

सुनील की एंट्री पर कपिल कहते हैं, “एक लड़की होना और एक आदमी की आवाज में गाना मुश्किल होता है।” सुनील ने कपिल से हुई लड़ाई का जिक्र करते हुए जवाब दिया, “अब मैं 6 साल पहले जैसी नहीं रहीं, मैं अब 4 जवाब देती हूं।” ये सुनते ही परिणीति का मुंह खुला का खुला रह गया।

इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया कि अब होगा म्यूजिक, कॉमेडी और मस्ती का ब्लास्ट, जब आएंगे @imtiazaliofficial’s चमकीला के स्टारकास्ट… बता दें कि इन दिनों परिणीति और दिलजीत अपनी आने वाली फिल्म को लेकर खूब सुर्खियों में है। फैंस को बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार है। फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष