न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘क्रू’ से सामने आया तीनों एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक, सलमान के बहनोई आयुष की ‘रुसलान’ का प्री टीजर जारी

मशहूर फिल्ममेकर एकता कपूर और रिया कपूर ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ के बाद एक बार फिर नई फिल्म ‘क्रू’ में एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Feb 2024 6:55:05

2 News : ‘क्रू’ से सामने आया तीनों एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक, सलमान के बहनोई आयुष की ‘रुसलान’ का प्री टीजर जारी

मशहूर फिल्ममेकर एकता कपूर और रिया कपूर ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ के बाद एक बार फिर नई फिल्म ‘क्रू’ में एक साथ आ रही हैं। एकता गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र और रिया वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर की बेटी हैं। पहली दोनों फिल्मों की जैसे एकता और रिया की ये फिल्म भी एक महिला क्रेंद्रित फिल्म है। वे इसकी प्रोड्यूसर हैं। आज शुक्रवार (23 फरवरी) को इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया गया।

फिल्म में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की मुख्य भूमिकाएं हैं। इन तीनों का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। ये तीनों हसीनाएं एयर होस्टेस के अवतार में नजर आ रही हैं। वे बेहद हॉट दिख रही हैं। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके डायरेक्टर राजेश ए कृष्णन हैं।

फिल्म में तीन एयर होस्टेस की कहानी देखने को मिलेगी जो अपनी जिंदगी से बेहद नाखुश हैं। वे कुछ नया और अलग करना तो चाहती हैं लेकिन हर बार उसी स्थिति में पहुंच जाती हैं जिससे कि वो भाग रही हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। इसमें एक्टर दिलजीत दोसांझ का भी अहम किरदार है। कॉमेडियन कपिल शर्मा स्पेशल कैमियो करेंगे।

‘रुसलान’ फिल्म में दिखेगा आयुष शर्मा का धांसू एक्शन अवतार

सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘रुसलान’ का प्री टीजर आज शुक्रवार (23 फरवरी) को फिल्म निर्मताओं ने जारी कर दिया। आयुष ने इंस्टाग्राम पर प्री टीजर शेयर करते हुए लिखा, “अधीर हूं, आवेगी हूं और प्रोटोकॉल तो बिल्कुल फॉलो नहीं करता हूं। तभी तो #Ruslaan के नाम से जाना जाता हूं। आ रहा हूं हाथ में बंदूक और गिटार लेकर क्योंकि इस बार #GuitarBhiBajegaAurGunBhi.”

टीजर को श्री सत्य साईं आर्ट यूट्यूब चैनल ने लॉन्च किया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि आयुष फुल एक्शन मोड में नजर आने वाले है। जिस तरह से उन्होंने एंट्री ली, वो सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बन गया है। पहले आयुष की बैक साइड नजर आती हैं और उन्होंने कंधे पर गिटार लटका रखा है, जिसके कुछ सैकंड बाद ही वो धुएं में से बाहर आते हैं और उनके हाथ में हथियार नजर आता है। फिल्म के डायरेक्टर कात्यायन शिवपुरी हैं। इसमें आयुष के साथ नई एक्ट्रेस सुश्री मिश्रा और साउथ इंडियन एक्टर जगपति बाबू के अहम रोल हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 26 अप्रैल को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम