न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सबसे महंगा बताया जा रहा है इस फिल्म का क्लाइमेक्स है, एक ही दृश्य में नजर आए 6 सुपर सितारे, दीपावली पर होगा धमाका

लेकिन कोई निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म के क्लाइमैक्स को पर यदि करोड़ों की लागत लगा दे तो उसे क्या कहा जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 Aug 2024 2:38:15

सबसे महंगा बताया जा रहा है इस फिल्म का क्लाइमेक्स है, एक ही दृश्य में नजर आए 6 सुपर सितारे, दीपावली पर होगा धमाका

वर्तमान में भारतीय सिनेमा में बड़े बजट की फिल्में बनना आम बात हो गई है। निर्माता अपनी फिल्मो को भव्य बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाते हैं। हाल के वर्षों की कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में चौंका देने वाले प्रोडक्शन बजट पर बनी हैं, जैसे प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन-स्टारर कल्कि 2898 एडी 600 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाई गई। वहीं जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर आरआरआर 550 करोड़ के बजट में बनी थी, जबकि ‘जवान’ की लागत 300 करोड़ रुपये थी। हिन्दी सिनेमा में सलमान, आमिर, शाहरुख और ऋतिक रोशन को लेकर बनाई जाने वाली फिल्मों का बजट अमूमन 250-300 करोड़ होता है।

इन्हीं सितारों में अजय देवगन भी शामिल हैं, उनकी फिल्मों का बजट भी अब काफी बड़ा होता है। कहा जा रहा है कि रोहित शेट्‌टी के निर्देशन में बन रही सिंघम अगेन को 250 करोड़ के बजट में बनाया गया है। यह इस फ्रेंचाइजी की सबसे महंगी फिल्म है। जितनी लागत में इसे बनाया जा रहा है, उतनी राशि इसकी पिछली दोनों फिल्मों से बॉक्स ऑफिस से उगाने में सफलता प्राप्त की थी। सिंघम नामक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ और इसके दूसरे भाग सिंघम रिर्टन्स ने 140 करोड़ का कारोबार किया था।

लेकिन कोई निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म के क्लाइमैक्स को पर यदि करोड़ों की लागत लगा दे तो उसे क्या कहा जाएगा। प्राप्त समाचारों के अनुसार दीपावली के मौके पर प्रदर्शित होने वाली एक फिल्म के लिए फिल्माया गया उसका अन्तिम दृश्य सबसे महंगा दृश्य बनने जा रहा है।

भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा फिल्म सीन रोहित शेट्टी की डायरेक्शनल अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ग्रैंड क्लाइमेक्स सीक्वेंस बताया जा रहा है। डीएनए इंडिया और एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है और प्रोडक्शन लागत का 10 प्रतिशत यानी लगभग 25 करोड़ रुपये फिल्म के क्लाइमेक्स के लिए अलॉट किए गए हैं।

‘सिंघम अगेन’ के क्लाइमेक्स सीन में अजय देवगन को डीसीपी बाजीराव सिंघम के रूप में नजर आएंगें। वहीं, रणवीर सिंह एसीपी संग्राम भालेराव उर्फ सिम्बा के रूप में और अक्षय कुमार को डीसीपी वीर सूर्यवंशी के रूप में दिखाया जाएगा। तीनों जॉइंटली फिल्म के मेन खलनायक डेंजर लंका (अर्जुन कपूर) से भिडेंगे।

डीएनए इंडिया के अनुसार, एक्शन सीक्वेंस हैदराबाद में शूट किया गया और इसमें टाइगर श्रॉफ एसीपी सत्या के रूप में, दीपिका पादुकोण एसीपी शक्ति शेट्टी के रूप में और करीना कपूर खान अवनी कामत सिंघम के रूप में दिखाई देंगी।

फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। बता दें कि ये फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क