न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस कारण आगे खिसकी करण-सलमान की फिल्म ‘द बुल’ की शूटिंग, सुष्मिता की ‘आर्या 3’ का ट्रेलर रिलीज

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की साल 1998 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में सुपरस्टार सलमान खान का भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 6:38:50

2 News : इस कारण आगे खिसकी करण-सलमान की फिल्म ‘द बुल’ की शूटिंग, सुष्मिता की ‘आर्या 3’ का ट्रेलर रिलीज

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की साल 1998 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में सुपरस्टार सलमान खान का भी अहम रोल था। उसके बाद से इस जोड़ी ने दोबारा साथ काम नहीं किया, जिससे फैंस निराश थे। हालांकि अब करण-सलमान की जोड़ी करीब 25 साल बाद एक बार फिर से जादू चलाने को तैयार है। वे फिल्म ‘द बुल’ में साथ काम करेंगे।

पहले घोषणा हुई थी कि ये फिल्म 23 जनवरी को फ्लोर पर आ जाएगी, लेकिन अब खबर है कि फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ कारणों से शूटिंग आगे खिसकाई गई है। दरअसल इस फिल्म का अधिकांश हिस्सा मालदीव में फिल्माया जाना था, लेकिन मालदीव और भारत सरकार के बीच मौजूदा तनाव के कारण शूटिंग रोकना मजबूरी हो गई।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के राजनेताओं की विवादित टिप्पणी से इन दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई, जिसमें सलमान जैसे कई फिल्मी सितारों ने देश की खूबसूरती को बढ़ावा देते हुए मालदीव को आईना दिखाया। दूसरी वजह ये है कि सलमान फिल्म की स्क्रिप्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए करण इसमें कुछ बदलाव करना चाहते हैं। बता दें कि इसके डायरेक्टर विष्णु वर्धन हैं।

फिल्म की कहानी साल 1988 में मालदीव के राष्ट्रपति को बचाने के लिए भारतीय सेना की तरफ से चलाए गए ‘ऑपरेशन कैक्टस’ से प्रेरित है। इसमें सलमान पैरामिलिट्री ऑफिसर का रोल करेंगे, जो एक्शन से भरपूर मिशन पर निकलेंगे। फिल्म पूरी तरह से मालदीव के बैकग्राउंड पर ही बेस्ड है। इसमें टेरर अटैक के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन को दिखाने की योजना है।

the bull movie,Salman Khan,karan johar,india,maldives,salman karan,the bull shooting,sushmita sen,aarya 3 antim vaar webseries,aarya 3 trailer,the bull shooting

सुष्मिता सेन ‘आर्या 3’ के अंतिम वार में फिर से दिखेंगी धांसू अंदाज में

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'आर्या 3' को लेकर लाइमलाइट में हैं। पिछले साल 3 नवंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, जिसे खूब तारीफें मिलीं। अब आज मंगलवार (23 जनवरी) को सीरीज के अंतिम वार का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इसमें सुष्मिता जबरदस्त एक्शन करती दिख रही हैं।

ट्रेलर की शुरुआत सुष्मिता के खुद पर बंदूक रखने से होती है, जैसे वह हत्या करना चाहती हो। सुष्मिता (आर्या) अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी बाधाओं से लड़ती हैं। इसमें दिख रहा है कि खतरनाक ड्रग माफिया बनीं ईला अरुण को सुष्मिता किस तरह सबक सिखाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े क्रिमिनल्स से पंगा ले लिया है। 'शेरनी' बच्चों के लिए कुर्बानी देती दिखाई दे रही हैं। ये हिंट है कि शायद इस सीजन के खत्म होते-होते आर्या की मौत हो जाएगी।

राम माधवानी द्वारा निर्मित व सह-निर्देशित और अमिता माधवनी, राम माधवानी, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा सह-निर्मित ‘आर्या अंतिम वार’ का आखिरी पार्ट 9 फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इसमें सुष्मिता के साथ इला अरुण, सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, विकास कुमार, माया सराओ, गीतांजलि कुलकर्णी, श्वेता पसरीचा, वीरेन वजीरानी, प्रत्यक्ष पंवार, आरुषि बजाज, भूपेन्द्र जादावत जैसे कलाकार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम