न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरिजीत की आवाज से सजा ‘द आर्चीज’ का तीसरा गाना रिलीज, ‘डंकी’ का नया पोस्टर आया सामने

बॉलीवुड के कई स्टार किड्स से सजी फिल्म ‘द आर्चीज’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना, दिवंगत एक्ट्रेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 6:24:40

2 News : अरिजीत की आवाज से सजा ‘द आर्चीज’ का तीसरा गाना रिलीज, ‘डंकी’ का नया पोस्टर आया सामने

बॉलीवुड के कई स्टार किड्स से सजी फिल्म ‘द आर्चीज’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के दोहिते/नातिन अगस्त्य नंदा एक साथ एक्टिंग की पारी शुरू करते नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। आज मंगलवार (21 नवंबर) को मेकर्स ने इस फिल्म का तीसरा गाना 'इन राहों में' रिलीज कर दिया।

उन्होंने लिखा,“इन राहों में आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए यहां है। यह एक ऑडियो सॉन्ग है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। 'इन राहों में' एक रोड ट्रिप पर बेस है। इसे जावेद अख्तर ने लिखा है, जबकि गाने को शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया है। सुहाना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह गाना शेयर किया है।

इससे पहले फिल्म के दोनों गानों ‘सुनो’ और ‘वा वा वूम’ को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इनका वीडियो जारी किया गया था। नए ट्रैक को भी लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

शाहरुख की ‘डंकी’ का पहला गाना कल आएगा सामने

सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए यह साल गोल्डन ईयर साबित हुआ है। साल की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘पठान’ ने धूम मचा दी। इसके बाद ‘जवान’ ने सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दी और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। ऐसे में 58 वर्षीय शाहरुख और उनके फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। अब शाहरुख की तीसरी फिल्म ‘डंकी’ भी आने को तैयार है और माना जा रहा है कि यह भी सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ेगी।

इस बीच आज मंगलवार (21 नवंबर) को शाहरुख ने 'डंकी' का नया पोस्टर साझा किया, जिसमें वह एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'तेरे दिल में टेंट लगाऊंगा तेरे इश्क में गोते खाऊंगा मैं तो गया... लुट पुट गया।' यह 'डंकी' का पहला गाना है जिसे कल बुधवार को जारी किया जाएगा। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें श्रुति हासन, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी और जगपति बाबू भी हैं। फिल्म राजकुमार हिरानी फिल्म्स और शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के बैनर तले बन रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे