न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्टार किड्स से सजी ‘द आर्चीज’ का एक और गाना हुआ रिलीज, ये है अलीजेह की ‘फर्रे’ की दूसरे दिन की कमाई

मशहूर फिल्ममेकर जोया अख्तर के डायरेक्शन और टाइगर बेबी फिल्म्स के निर्माण वाली फिल्म ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Nov 2023 12:15:13

2 News : स्टार किड्स से सजी ‘द आर्चीज’ का एक और गाना हुआ रिलीज, ये है अलीजेह की ‘फर्रे’ की दूसरे दिन की कमाई

मशहूर फिल्ममेकर जोया अख्तर के डायरेक्शन और टाइगर बेबी फिल्म्स के निर्माण वाली फिल्म ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें कई स्टार किड्स एक्टिंग करिअर शुरू करने जा रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से अमिताभ बच्चन के दोहिते अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा इसमें अदिति 'डॉट' सहगल, वेदांग रैना, युवराज मेंडा और मिहिर आहूजा जैसे युवा कलाकार भी हैं। फैंस में इस मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज है। वे इतने सारे स्टार्स को एक साथ देखने को बेकरार हैं। इस बीच फिल्म का एक और गाना 'ढिशूम ढिशूम' आउट हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने इसे शनिवार (25 नवंबर) को रिलीज कर दिया। संगीतकार शंकर एहसान लॉय के कंपोजिशन को डॉट और केली डेलिमा ने अपनी आवाज से सजाया है।

इसके बोल जोया के पिता प्रख्यात गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने में सुहाना, खुशी और डॉट मैचिंग आउटफिट में सजी हुई स्केट्स पर डांस टैलेंट का प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म 60 के दशक की रिवरडेल शहर की पुरानी यादों को प्रस्तुत करती है। बता दें कि ‘द आर्चीज’ का जमकर प्रमोशन किया जा रहा है।

शनिवार रात फिल्म के मेकर्स ने एक इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट में सुहाना फ्लोरल ड्रेस में दिखीं। खुशी भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं। सुहाना स्टेज पर अगस्त्य के साथ फिल्म के गाने ‘वावा वूम’ पर जमकर डांस करती नजर आईं। इसके बाद खुशी भी अगस्त्य के साथ ठुमके लगाती दिखीं। ये वीडियो वायरल हो रहे हैं।

the archies,the archies movie,the archies song,khushi kapoor,suhana khan,agastya nanda,farrey movie,alizeh agnihotri

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने ‘फर्रे’ से किया बॉलीवुड में डेब्यू

सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की मचअवेटेड फिल्म 'फर्रे’ शुक्रवार (24 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह अलीजेह की पहली फिल्म है। बता दें कि इससे पहले सलमान के दोनों भाई सोहेल व अरबाज, जीजा अतुल अग्निहोत्री व आयुष शर्मा, सौतेली मां हेलन और अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा भी फिल्मों में एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं। हालांकि छोटे बजट में बनी अलीजेह की फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इसने पहले दिन 50 लाख और दूसरे दिन शनिवार को 78 लाख रुपए की कमाई की। यानी इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.38 करोड़ रुपए हो गया है। देखना है कि यह आज रविवार को कितना कमा पाती है। इस फिल्म को सलमान, कैटरीना कैफ व इमरान हाशमी की ‘टाइगर 3’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। 'फर्रे' थाईलैंड की फिल्म ‘बैड जीनियस’ की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म एग्जाम में हाईटेक चीटिंग पर बेस्ड है। इससे अलीजेह के साथ प्रसन्ना बिष्ट और जेन शॉ ने भी डेब्यू किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे