न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्टार किड्स से सजी ‘द आर्चीज’ का पहला गाना देखें, BB-17 में जिग्ना की बात सुन रो पड़े कंटेस्टेंट्स

जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसमें कई स्टार किड्स एक साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Oct 2023 7:13:54

2 News : स्टार किड्स से सजी ‘द आर्चीज’ का पहला गाना देखें, BB-17 में जिग्ना की बात सुन रो पड़े कंटेस्टेंट्स

जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसमें कई स्टार किड्स एक साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, दिवंगत श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के दोहेते/नाती अगस्त्य नंदा सहित कई कलाकार डेब्यू कर रहे हैं। आज गुरुवार (19 अक्टूबर) को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक गीत जारी किया, जिसका टाइटल ‘सुनो’ है।

गाना श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य पर फिल्माया गया है, जो अन्य लड़कों के साथ लिप-सिंक कर रहे हैं। इसके बाद सुहाना के रिवरडेल पहुंचने की एक झलक मिलती है, जहां वो स्केट्स में घूमती दिखती हैं। इस बीच खुशी को साइकिल पर घूमते हुए देखा जा सकता है। करीब 2 मिनट 40 सैकंड के इस गीत में फिल्म के सभी प्रमुख पात्रों की झलक दिखती है।

गाने को तेजस, शिवम महादेवन, डॉट ने गाया है। इसे अंकुर तिवारी और द आइलैंडर्स ने कंपोज किया है। जावेद अख्तर ने गाने के बोल लिखे हैं। फिल्म को जोया, रीमा कागती और आयशा देवित्रे ढिल्लों ने लिखा है। यह अमेरिकी कॉमिक बुक सीरीज पर आधारित है। फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

पूर्व क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा ने दिए पत्रकारों के सवालों के जवाब

टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक 'बिग बॉस 17' का पिछले दिनों आगाज हुआ था। हर बार की तरह इस बार भी खूब ड्रामा हो रहा है। घर में मौजूद 17 कंटेस्टेंट अपनी-अपनी रणनीति के हिसाब से खेल रहे हैं। उनमें भिड़ंत भी शुरू हो चुकी है। इस सीजन में कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो शो के इतिहास में पहली बार होगा।

दरअसल शो में इंडिविजुअल कंटेस्टेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। आज गुरुवार (19 अक्टूबर) को कुछ देर पहले मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जहां घर के अंदर ही जिग्ना वोरा का सामना कई पत्रकारों से होता है। इस दौरान मीडिया वाले पूर्व क्राइम रिपोर्टर जिग्ना से कड़े सवाल पूछते दिख रहे हैं। एक पत्रकार ने कहा कि आप मीडिया से नफरत क्यों करती हैं तो किसी ने कहा आप हाई प्रोफाइल कॉन्टैक्ट इस्तेमाल करती हैं.. यही चीज आपको ले डूबी।

इस बीच एक जर्नलिस्ट ने पूछा कि 'आपने एक किताब लिखी है, जहां आपने जेल में हुए कई सारे डरावने इंसिटेंडेंट के बारे में जिक्र किया है।' ये सुनते ही जिग्ना काफी भावुक हो जाती हैं। वह बताती हैं कि मेरे नानाजी एक बार जेल में आए थे, तो जब वह जा रहे थे तब एक मशहूर जर्नलिस्ट उनका वीडियो बनाने लगा, जो बेहद अपमानजनक था। जिग्ना की दास्तां सुनकर घर वालों के आंखों में आंसू आ गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार