न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्टार किड्स से सजी ‘द आर्चीज’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, भक्ति में डूबीं रवीना टंडन का वीडियो हो रहा वायरल

स्टार किड्स के अभिनय से सजी जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' कई दिनों से लाइमलाइट में है। फैंस अपने प्रिय सितारों को एक साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 1:13:25

2 News : स्टार किड्स से सजी ‘द आर्चीज’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, भक्ति में डूबीं रवीना टंडन का वीडियो हो रहा वायरल

स्टार किड्स के अभिनय से सजी जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' कई दिनों से लाइमलाइट में है। फैंस अपने प्रिय सितारों को एक साथ देखने के लिए बेकरार हैं। इसमें मुख्य रूप से शाहरुख खान की बेटी सुहाना, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा नजर आएंगे। इन सभी की यह डेब्यू मूवी है। इस बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

इससे पहले फिल्म के पोस्टर, टीजर और गानों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। ट्रेलर आज गुरुवार (9 नवंबर) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिवील कर दिया। फिल्म कॉमिक बुक ‘आर्चीज’ पर बेस्ड है। ट्रेलर में 60 के दशक की पृष्ठभूमि को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी कुछ स्कूली दोस्तों की है, जिसमें कॉमेडी के साथ खट्टे-मीठे उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहे हैं।

वे पुरानी यादों को बचाने के लिए अपनों से ही लड़ते दिखेंगे। फिल्म में आर्ची एंड्रयूज के रूप में अगस्त्य, वेरोनिका लॉज के रूप में सुहाना, बेट्टी कूपर के रूप में खुशी, जुगहेड जोन्स के रूप में मिहिर आहूजा, रेगी मेंटल के रूप में वेदांग रैना, एथेल मुग्स के रूप में अदिति सहगल दिखेंगे। इसमें अगस्त्य, सुहाना व खुशी के बीच लव ट्राएंगल है। फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

the archies film,the archies movie,the archies trailer,raveena tandon,ganga aarti,suhana khan,khushi kapoor,agastya nanda

बेटी राशा के साथ गंगा आरती करती नजर आईं रवीना टंडन

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन फिलहाल उत्तराखंड में हैं। रवीना आज गुरुवार (9 नवंबर) सुबह अपनी बेटी राशा थडानी के साथ ऋषिकेश पहुंचीं, जहां उन्होंने परमानंद घाट पर साधु-संतों के साथ दिव्य गंगा आरती की। इस दौरान रवीना भगवान की भक्ति में डूबी नजर आईं। रवीना ने रेड कलर का सूट पहना हुआ था। साथ में उन्होंने शोल भी ओढ़ा हुआ था। रवीना के तिलक लगा था।

भजन गाते हुए पुजारी उन्हें गाइड कर रहे थे। साथ ही वीडियो में रवीना की बेटी राशा भी नजर आई। संतों के साथ भजन गाती और गंगा आरती करते हुए रवीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रवीना व राशा इससे पहले हाल ही मुंबई के फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी शामिल हुई थीं। उल्लेखनीय है कि रवीना ने साल 1991 में 'पत्थर के फूल' से अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी।

इसमें उनके अपोजिट सलमान खान थे। इसके बाद रवीना 'जीना मरना तेरे संग', 'अंदाज अपना अपना', 'जमाना दीवाना', ‘मोहरा’, ‘आतिश’, ‘दिलवाले’, ‘लाडला’, 'आंटी नं.1', ‘इम्तिहान’, ‘दूल्हे राजा’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। अब रवीना 'घुड़चढ़ी' और 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाई देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे