न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका के फैंस के लिए एक और खुशखबरी, रणवीर ने दी रिएक्शन, अमेरिका लौटीं प्रियंका ने दिए ये संकेत

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले दिनों दीपिका ने खुशखबरी दी थी कि वह इस साल सितंबर में अपने पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 2:11:21

2 News : दीपिका के फैंस के लिए एक और खुशखबरी, रणवीर ने दी रिएक्शन, अमेरिका लौटीं प्रियंका ने दिए ये संकेत

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले दिनों दीपिका ने खुशखबरी दी थी कि वह इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अब दीपिका के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। 'द एकेडमी' ने दीपिका, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लोकप्रिय गाने 'दीवानी मस्तानी' को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। गाना दीपिका पर फिल्माया गया था। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। 'द एकेडमी' ने गाने की वीडियो क्लिप अपलोड की है।

इसके साथ कैप्शन में गाने की डीटेल्स दी गई हैं। लिखा है, “फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के 'दीवानी मस्तानी' (सिंगर श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया) गाने पर दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेंस। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जोनस थे।” दीपिका को यह सम्मान मिलने पर उनके पति एक्टर रणवीर सिंह खुशी से फूले नहीं समा रहे। रणवीर ने लिखा- “मेस्मेरिक।”

'बाजीराव मस्तानी' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। रणवीर ने ‘पेशवा बाजीराव’, प्रियंका ने ‘बाजीराव’ की पहली पत्नी ‘काशीबाई’ और दीपिका ने ‘मस्तानी’ की भूमिका अदा की थी। गौरतलब है कि पिछले साल 95वें अकादमी अवार्ड्स में दीपिका प्रजेंटर के रूप में शामिल हुई थीं। दीपिका ने एमएम कीरावन के डायरेक्शन वाली सुपरहिट मूवी 'आरआरआर' के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'नाटू नाटू' की परफॉर्मेंस को इंट्रोड्यूस किया था।

deepika padukone,actress deepika padukone,bajirao mastani,deewani mastani song,ranveer singh,priyanka chopra,head of state

प्रियंका चोपड़ा शुरू करने जा रही हैं ‘हेड ऑफ स्टेट’ प्रोजेक्ट पर काम

बॉलीवुड में धूम मचाने के बाद हॉलीवुड का रुख कर चुकीं ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ भारत आई थीं। यहां वह मुंबई में कुछ दिनों तक रुकीं और कई फंक्शन और इवेंट्स में शिरकत की। अब वह वापस अपने ससुराल अमेरिका पहुंच चुकी हैं। भारत यात्रा के दौरान प्रियंका ने परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी में भी रंग माया।

प्रियंका की लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है। इसमें उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर संकेत दिया है। प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की झलक दिखाई। तस्वीर में दिख रहा है कि प्रियंका अब 'हेड ऑफ स्टेट' नाम का प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही हैं।

यह हैरिसन क्वेरी ने लिखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “और हम वापस आ गए।” बता दें कि प्रियंका पिछले दिनों प्राइम वीडियो की एक इवेंट में शामिल हुईं थीं, जिसमें उन्होंने अपनी डॉक्युमेंट्री 'वुमन ऑफ माइ बिलियन' की घोषणा की थी। इसमें ऐसी महिलाओं की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने जीवन में हिंसा का सामना किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका