न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद के गाने 'लाल पीली अंखियां' का टीजर शेयर, जानें अब कब रिलीज होगी सारा-आदित्य की ‘मेट्रो...इन दिनों’

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में उलझा जिया' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आज गुरुवार (11 जनवरी) को फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 6:46:07

2 News : शाहिद के गाने 'लाल पीली अंखियां' का टीजर शेयर, जानें अब कब रिलीज होगी सारा-आदित्य की ‘मेट्रो...इन दिनों’

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में उलझा जिया' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आज गुरुवार (11 जनवरी) को फिल्म के पहले गाने की झलक सामने आ गई। दोनों सितारों शाहिद व कृति ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने 'लाल पीली अंखियां' का टीजर शेयर किया। टीजर में शाहिद डांस फ्लोर पर ब्लैक आउटफिट में आग लगाते दिख रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर मिनटों में वायरल हो गया।

इस गाने की झलक देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। टीजर रिलीज करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा, “किलर मूव्स...बीट्स..आप सभी लोग तैयार हो जाइए...क्योंकि शाहिद कपूर आग लगाने के लिए आ गए हैं। 'लाल पीली अंखियां' गाना कल रिलीज होगा। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया।' इस वैलेंटाइन वीक 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी।” बता दें कि शाहिद और कृति पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

फिल्म का नाम और रिलीज डेट एक दिन पहले बुधवार को ही मेकर्स ने रिलीज की थी। शाहिद की पिछली फिल्म ब्लडी डैडी थी, जबकि कृति, टाइगर श्रॉफ के साथ 'गणपत' फिल्म में नजर आई थीं। शाहिद करीब दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। शाहिद और कृति इस फिल्म के माध्यम से फैंस पर जादू चलाना चाहेंगे।

‘मेट्रो...इन दिनों’ के डायरेक्टर हैं अनुरास बसु, तीसरी बार बदली है रिलीज डेट

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु की आगामी फिल्म ‘मेट्रो...इन दिनों’ को फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। इस बार इसकी रिलीज डेट 6 महीने आगे खिसका दी गई है। मेकर्स ने आज गुरुवार (11 जनवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। टी-सीरीज ने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए अपडेट साझा किया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेट्रो... इन दिनों को नई रिलीज डेट मिल गई है। दिल छू लेने वाली कहानियों की यह एंथॉलोजी अब 13 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।” फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में हैं। इनके साथ फैंस को फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकारों की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी।

यह बसु की 2007 की फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का सीक्वल है। यह सबसे पहले पिछले साल 8 दिसंबर को रिलीज होनी थी। तब किन्हीं कारणों से इस तारीख को आगे बढ़ाकर 29 मार्च 2024 कर दिया गया। अब एक बार फिर यह आगे बढ़ गई है, जो फैंस के लिए निराशाजनक बात है। ऐसा कदम उठाने के कारणों का भी खुलासा नहीं किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम