न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद-कृति की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर रिलीज, ‘स्त्री 2’ के सेट पर पंकज के साथ हुआ ऐसा

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर फैंस काफी क्रेजी हो रहे हैं। वे इस जोड़ी को पहली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 7:28:34

2 News : शाहिद-कृति की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर रिलीज, ‘स्त्री 2’ के सेट पर पंकज के साथ हुआ ऐसा

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर फैंस काफी क्रेजी हो रहे हैं। वे इस जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को बेकरार हैं। आज गुरुवार (18 जनवरी) को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर की शुरुआत में शाहिद का किरदार अपने रोबोट यानी कृति के साथ इश्क लड़ाते दिख रहे हैं। शाहिद का रोबोट के साथ रोमांस शुरू होता है और घरवालों को उनकी होने वाली बहू ‘शिप्रा’ मिल जाती है। शाहिद परिवार को रोबोट बहू से मिलवाते हैं, लेकिन किसी को उसकी असलियत पता नहीं चलती।

ट्रेलर में आगे एंट्री होती है एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की जो शाहिद की साइंटिस्ट मौसी के किरदार में हैं। वो रोबोट को चार्ज करने में मदद करती हैं। ट्विस्ट तब आता है जब शाहिद के किरदार को असल में रोबोट ‘शिप्रा’ से प्यार हो जाता है। ट्रेलर के अंत में थोड़ा ड्रामा भी है। फिल्म की कहानी काफी हद तक टीवी शो ‘बहू हमारी रजनीकांत’ से मिलती-जुलती है। एक्टर रजनीकांत भी रोबोट पर फिल्में बना चुके हैं।

फिल्म अगले महीने वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसे अमित जोशी और आराधना शाह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। निर्माताओं ने कुछ ही दिन पहले इस फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अखियां' रिलीज किया था, जिसमें शाहिद और कृति की जबरदस्त केमिस्ट्री देखी गई थी। फिल्म में 88 साल के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र का जलवा देखने को मिलेगा।

teri baaton mein aisa uljha jiya movie,trailer released,kriti sanon,shahid kapoor,pankaj tripathi,main atal hoon,stree 2 movie,amar kaushik

पंकज त्रिपाठी को ‘स्त्री 2’ के डायरेक्टर ने कहा, अभी भी ‘अटल जी लग रहे हैं'

एक्टर पंकज त्रिपाठी मंझे हुए अभिनेताओं की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'लूडो', 'स्त्री' जैसी कई फिल्मों में उत्कृष्ट एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। अब वे 'मैं अटल हूं' में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म शुक्रवार (19 जनवरी) को रिलीज होने जा रही है। इसके टीजर और ट्रेलर देखने के बाद फैंस पंकज के लुक और एक्टिंग के कायल हो गए हैं।

पंकज ने अब इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वे 'मैं अटल हूं' के तुरंत बाद अमर कौशिक की 'स्त्री 2' की शूटिंग के लिए गए तो क्या हुआ। पंकज ने कहा कि जब मैं 'मैं अटल हूं' के तुरंत बाद 'स्त्री 2' की शूटिंग के लिए गया तो फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने मुझे बताया कि मैं अभी भी वाजपेयी का किरदार निभा रहा हूं। मेरे शॉट के बाद पहले दिन अमर मेरे पास आए और मेरे कान में फुसफुसाए, ‘अटल जी लग रहे हैं'।

मैंने उनसे कहा कि अब मैं क्या करूं, मैंने कल रात ही दिल्ली में फिल्म पूरी की है। इसलिए उन्होंने मुझे एक दिन की छुट्टी दी और मुझे स्त्री देखने और आराम करने के लिए कहा। मैंने कहा दे दें छुट्टी, मुझे ये चाहिए। मैंने समझा कि मुझे 30 दिनों के ब्रेक की आवश्यकता है। 10 दिन पिछली भूमिका से छुटकारा पाने, अगले 10 दिन पूर्ण आराम और अंतिम 10 दिन अगली भूमिका की तैयारी के लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम