न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म का टाइटल ट्रैक आउट, ‘पुष्पा 2’ के नए पोस्टर में बताई रिलीज डेट

फैंस शाहिद कपूर और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया' में दोनों स्टार की जोड़ी को पहली बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 6:49:13

2 News : ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म का टाइटल ट्रैक आउट, ‘पुष्पा 2’ के नए पोस्टर में बताई रिलीज डेट

फैंस शाहिद कपूर और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में दोनों स्टार की जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। शाहिद लंबे समय बाद अपने फेवरेट रोमांटिक जोनर में वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया। साथ ही दो गानों ‘लाल-पीली अंखियां’ और ‘अखियां गुलाब’ ने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। आज सोमवार (29 जनवरी) को इस फिल्म का टाइटल ट्रैक आउट हो गया।

फिल्म के निर्माताओं ने फैंस के लिए इसे पेश कर दिया। राघव और तनिष्क बागची ने इस गाने को कंपोज किया है। साथ ही असीस कौर के साथ मिलकर गाया है। इसके बोल तनिष्क ने लिखे हैं। गाने को शेख जानी बाशा ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में शाहिद-कृति की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

वे झिलमिलाती पार्टी पोशाक पहने, करिश्मा दिखाते हुए और अपने अनोखे डांस मूव्स से लोगों की जीतते दिखाई दे रहे हैं। मूवी में शाहिद रोबोट बनीं कृति के प्यार में डूबे नजर आएंगे। मूवी वैलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज होगी। अमित जोशी और आराधना साह के निर्देशन में बनी फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज डेट 9 फरवरी है। इसमें धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया के भी अहम रोल हैं।

teri baaton mein aisa uljha jiya,teri baaton mein aisa uljha jiya movie,kriti sanon,shahid kapoor,kriti shahid,pushpa 2 movie,allu arjun

अल्लू अर्जुन और सुकुमार की जोड़ी फिर से धूम मचाने को तैयार

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर सुकुमार की ‘पुष्पा : द रूल’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। आज सोमवार (29 जनवरी) को प्रोडक्शन हाउस, माइथ्री मूवी मेकर्स ने एक पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख शेयर की है। इसमें लिखा है, “पुष्पा राज का शासन शुरू होने में बस 200 दिन बाकी। 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में होगी रिलीज।”

फिल्म को 500 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है और इसमें कई तरह की नई टेक्नोलोजी का इस्तेमाल होगा। सुकुमार की ‘पुष्पा : द राइज’ दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी। गाने से लेकर डायलॉग्स और अभिनेता के सिग्नेचर स्टेप्स ने लोगों का दिल जीत लिया।

अल्लू ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो किसी के सामने नहीं झुकता, किसी से नहीं डरता, चंदन की तस्करी करता है और इसी के जरिये वो धीरे-धीरे गरीब आदमी से सफलता की ऊंचाइयां छूता है। फिल्म के अंत में ही इस बात का संकेत दे दिया गया था कि इसका दूसरा पार्ट भी आएगा। इसमें ‘पुष्पा’ के रूल करने की कहानी को दर्शाया जाएगा। फिल्म में अल्लू, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम