न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद-कृति ने किया शानदार डांस, फिल्म का पहला गाना रिलीज, ‘मैं अटल हूं’ का गाना भी आया सामने

एक्टर शाहिद कपूर लंबे समय से अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर सुर्खियां बटोर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jan 2024 11:56:53

2 News : शाहिद-कृति ने किया शानदार डांस, फिल्म का पहला गाना रिलीज, ‘मैं अटल हूं’ का गाना भी आया सामने

एक्टर शाहिद कपूर लंबे समय से अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेत्री कृति सेनन के साथ बनी है। फैंस इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। इस बीच आज शुक्रवार (12 जनवरी) को 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अखियां' जारी कर दिया। इसका टीजर गुरुवार को शेयर किया गया था।

गाने में शाहिद और कृति शानदार डांस करते नजर आए। उन्हें थिरकते देख किसी का भी झूमने का मन करेगा। यह गाना शादी और पार्टियों में धूम मचाने वाला है। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों को यह खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को रॉमी और तनिष्क बागची ने अपनी आवाज दी है। बोल नीरज राजावत ने लिखे हैं। तनिष्क ने ही इसे कंपोज किया है। गाने को शेख जैन बाशा ने कोरियोग्राफ किया है। म्यूजिक लेबल टी-सीरीज का है।

यह फिल्म वैलेंटाइन वीक के दौरान 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने खुलासा किया कि फिल्म का ट्रेलर 18 जनवरी को जारी किया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना शाह ने मिलकर किया है। यह फिल्म एक साइंस-फिक्शन रोमांटिक ड्रामा है, जो एक वैज्ञानिक और रोबोट के बीच प्रेम कहानी दिखाएगी। इसमें धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल में दिखेंगे।

teri baaton mein aisa uljha jiya,shahid kapoor,kriti sanon,shahid kriti,shahdi kriti dance,main atal hoon,pankaj tripathi

‘मैं अटल हूं’ में दिवंगत पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का रोल करेंगे पंकज त्रिपाठी

दिग्गज कलाकार पंकज त्रिपाठी से फैंस को काफी उम्मीदें रहती हैं। वे हर बार कुछ अलग लेकर आते हैं। कह सकते हैं कि वे टाइप्ड रोल करने के बजाय अपने आप को लगातार आजमाना पसंद करते हैं। अब पंकज जल्द ही नई फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं।इस बीच गुरुवार (11 जनवरी) को मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘हिंदू तन मन’ रिलीज कर दिया। गाने को सिंगर कैलाश खेर ने आवाज दी है।

इसमें वाजपेयी की ‘हिंदू तन मन ’की कविता को पूरे तरीके से दिखाया गया है। पंकज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “श्री अटल बिहारी वाजपेयीजी की जिस कविता को आपने दिया है प्यार, पेश है उस ‘हिंदू तन मन’ का सुरीला अंदाज। गाना आ गया है।” फिल्म 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसमें अटल के व्यक्तिगत जीवन और उनकी राजनीतिक जिंदगी से जुड़ी कहानी दिखाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका