न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया : शाहिद ने विराट की कॉपी करते शेयर किया वीडियो, बप्पा के द्वारे पहुंचीं कृति

शाहिद कपूर और कृति सेनन ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म के माध्यम से वैलेंटाइन वीक में प्रेमी जोड़ों को एक प्यारभरी सौगात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Feb 2024 2:02:20

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया : शाहिद ने विराट की कॉपी करते शेयर किया वीडियो, बप्पा के द्वारे पहुंचीं कृति

शाहिद कपूर और कृति सेनन ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (TBMAUJ) फिल्म के माध्यम से वैलेंटाइन वीक में प्रेमी जोड़ों को एक प्यारभरी सौगात देने जा रहे हैं। यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। फिल्म शुक्रवार 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले शाहिद और कृति इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब शाहिद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है।

उन्होंने जो इंस्टाग्राम रील साझा की है, उससे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का कनेक्शन है। क्लिप में शाहिद हाथ में क्रिकेट बैट लेकर अपने घर के आस-पास घूमते नजर आ रहे हैं। वे कोहली की आवाज पर लिप-सिंक करते दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में शाहिद ने लिखा, “प्रमोशन खत्म होने के बाद वाली भावनाएं।” दरअसल ये रील कोहली के एक पुराने इंटरव्यू के आधार पर बनाई गई है।

इस रील में शाहिद यह खुलासा करते दिख रहे हैं कि अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन होने के बाद वह क्या खाने वाले हैं। रील काफी फनी है। शाहिद हाथ में छोटा सा बैट लिए पूरी एक्टिंग कर रहे हैं। बता दें कि सीबीएफसी के तमाम कट्स और बदलावों के बाद फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 23 मिनट और 15 सैकंड रहेगा। इसे अमित जोशी और आराधना शाह ने मिलकर डायरेक्ट किया है।

फिल्म की सफलता की कामना के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कृति सेनन

दूसरी ओर, कृति ने आज गुरुवार को मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपनी फिल्म के हिट होने की कामना की। कृति को पीले रंग के सूट में देखा जा सकता है। वह अकेली ही मंदिर पहुंचीं। कृति इससे पहले भी अपनी कुछ फिल्मों की सफलता की कामना के लिए मंदिर गई थीं। शाहिद की पिछली फिल्म ‘फर्जी’ थी, जबकि कृति साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' में नजर आई थीं।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी भी अहम किरदारों में शामिल हैं। फिल्म की कहानी की बात करें, तो ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें शाहिद ने आर्यन नाम के एक कंप्यूटर इंजीनियर का, जबकि कृति ने रोबोट शिफ्रा का रोल प्ले किया है। आर्यन को शिफ्रा से प्यार हो जाता है और बात शादी तक पहुंच जाती है। फिर एक दिन उसे पता चलता है कि SIFRA- 'सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन' एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है। इसके साथ आर्यन की जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम