न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने गार्ड के साथ की बदसलूकी, वीडियो वायरल, रणवीर को इस कारण किया जा रहा ट्रोल

फिल्म स्टार्स कई दफा अपनी हद पार कर जाते हैं। वे खुद को बड़ा स्टार मान सामने वाले से बदसलूकी कर बैठते हैं और उन्हें इसका खमियाजा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Feb 2024 6:53:20

2 News : इस एक्ट्रेस ने गार्ड के साथ की बदसलूकी, वीडियो वायरल, रणवीर को इस कारण किया जा रहा ट्रोल

फिल्म स्टार्स कई दफा अपनी हद पार कर जाते हैं। वे खुद को बड़ा स्टार मान सामने वाले से बदसलूकी कर बैठते हैं और उन्हें इसका खमियाजा भी उठाना पड़ता है। फिलहाल तेलुगू एक्ट्रेस सौम्या जानू के मामले में कुछ ऐसा ही हुआ है। सौम्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सौम्या ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक होम गार्ड से बहस कर रही हैं। आरोप है कि उन्होंने होम गार्ड से मारपीट करने के साथ उसका फोन छीन लिया।

इस मामले में पुलिस ने सौम्या के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने IPC की धारा 353 और 184 एमवी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सौम्या फिलहाल फरार बताई जा रही हैं। मामला हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके का है। सौम्या 24 फरवरी की रात रॉन्ग साइड पर जगुआर कार ड्राइव कर रही थीं। होम गार्ड ने उन्हें रोक लिया, जिससे वह भड़क गईं।

सौम्या ने गलती मानने के बजाय गार्ड से गलत तरीके से पेश आईं। सौम्या ने इतना हंगामा किया कि बीच सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। कहा जा रहा है कि सौम्या गार्ड के कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल छीन लिया। यह सारी घटना किसी ने रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर फैला दी। यूजर्स सौम्या को ट्रोल कर उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं।

चेहरे को पूरी तरह से ढक रखा था रणवीर सिंह ने, लोग कर रहे इनसे तुलना

एक्टर रणवीर सिंह की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। करण जौहर के डायरेक्शन वाली यह फिल्म हिट रही। फैंस अब रणवीर की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रणवीर इन दिनों ‘डॉन 3’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच, रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल रणवीर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रणवीर का लुक देखने के बाद फैंस उनकी तुलना लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘शक्तिमान’ के ‘तमराज किलविश’ से कर रहे हैं। इस दौरान रणवीर ने चेहरे को ब्लैक हुडी और मास्क से पूरा ढक रखा था। उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ था। इससे उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। लोग रणवीर को इस लुक में देखने के बाद काफी हैरान हैं और उन पर निशाना साध रहे हैं।

एक यूजर ने उनकी तुलना ‘तमराज किलविश’ से करते हुए लिखा, “अंधेरा कायम रहे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “लगता है हाल ही किए गए एडल्ट एड की वजह से चेहरा छिपाना पड़ रहा है।” तीसरे यूजर ने रणवीर की तुलना शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से कर दी। उल्लेखनीय है कि कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में जेल जाना पड़ा था और बाहर आने के बाद लंबे समय तक वे मास्क से चेहरा छिपाते रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम