न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हनुमान’ की शूटिंग के दौरान तेजा की आंख को पहुंचा नुकसान, अब इस एक्ट्रेस की मैरिज डेट आई सामने

साउथ इंडियन एक्टर तेजा सज्जा के लिए साल 2024 की शानदार शुरुआत रही। तेजा की फिल्म ‘हनुमान’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jan 2024 6:37:33

2 News : ‘हनुमान’ की शूटिंग के दौरान तेजा की आंख को पहुंचा नुकसान, अब इस एक्ट्रेस की मैरिज डेट आई सामने

साउथ इंडियन एक्टर तेजा सज्जा के लिए साल 2024 की शानदार शुरुआत रही। तेजा की फिल्म ‘हनुमान’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। छोटे बजट में बनी यह फिल्म 100 करोड़ रुपए के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो चुकी है। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए 29 वर्षीय तेजा ने अपनी आंख को खतरे में डाल दिया।

तेजा ने ‘जूम’ के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी दाईं आंख के कॉर्निया को नुकसान पहुंचा है। तेजा ने अपने किरदार के लिए एक लाल लेंस का इस्तेमाल किया, जिससे उनके कॉर्निया पर खरोंच आ गई। शूटिंग के दौरान बहुत सारी धूल और कंकड़ आंखों में जा रहे थे, जो लगातार नुकसान पहुंचा रहे थे। तेजा ने कहा कि यह बहुत दर्दनाक था। इससे पहले कि मैं पूरी तरह देख सकूं, इसके लिए मुझे सर्जरी करानी होगी। एक बात निश्चित है कि मुझे शूटिंग का हर मिनट पसंद आया।

लोग अपना खून-पसीना देने की बात करते हैं लेकिन मैंने सचमुच ऐसा किया, क्योंकि यह फिल्म प्यार, दर्द और ईमानदारी का फल है। बता दें कि ‘हनुमान’ मूल रूप से तेलुगू में बनाई गई है, जिसको अन्य भाषाओं में डब किया गया है। फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन गुरुवार (18 जनवरी) को भारत में 9.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और उसकी कमाई 89.8 करोड़ रुपए हो चुकी है। हालांकि वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार हो गया है।

teja sajja,actor teja sajja,hanuman movie,telugu star teja sajja,teja sajja eyes,hanuman shooting,sonarika bhadoria,vikas parashar,devo ke dev mahadev

'देवों के देव महादेव' में काम कर चुकीं सोनारिका भदौरिया की हो चुकी है सगाई

एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया 'देवों के देव महादेव' धार्मिक सीरियल में ‘माता पार्वती’ का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में बस गई थीं। अब उनकी शादी की खबरें आ रही हैं। सोनारिका की 3 दिसंबर 2022 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन विकास पाराशर के साथ रोका सेरिमनी हुई थी। सोनारिका ने इसकी कुछ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। अब खबरें सामने आ रही हैं कि 18 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

कपल राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में सात फेरे लेगा। वे विकास के गृह नगर हरियाणा के फरीदाबाद में रिसेप्शन रखेंगे। बता दें कि सोनारिका, विकास से जिम में मिली थीं और यहीं पर उनकी मुलाकात दोस्ती में तब्दील हुई थी। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। सोनारिका ने पूर्व में कहा था कि वह किसी भी एक्टर से शादी नहीं करना चाहतीं। सोनारिका ने और भी टीवी सीरियल्स में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है। इनमें 'तुम देना साथ मेरा, पृथ्वी बल्लभ, दास्तान ए मोहब्बत और इश्क में मरजावां' जैसे धारावाहिक शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम