न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘तौबा-तौबा’ सिंगर करण की गर्दन में आई चोट, वीडियो वायरल, ‘बैड न्यूज’ की स्क्रीनिंग में छाए विक्की-कैटरीना

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की मच अवेटेड फिल्म ‘बैड न्यूज’ आज शुक्रवार (19 जुलाई) को सिनेमाघरों में पहुंच गई है। अब इस फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jul 2024 2:16:37

2 News : ‘तौबा-तौबा’ सिंगर करण की गर्दन में आई चोट, वीडियो वायरल, ‘बैड न्यूज’ की स्क्रीनिंग में छाए विक्की-कैटरीना

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की मच अवेटेड फिल्म ‘बैड न्यूज’ आज शुक्रवार (19 जुलाई) को सिनेमाघरों में पहुंच गई है। अब इस फिल्म के हिट सॉन्ग ‘हुस्न तेरा तौबा-तौबा’ के सिंगर करण औजला से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। करण के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। यह जान फैंस अपने फेवरेट सिंगर की सेहत को लेकर परेशान हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर एक्सीडेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि दुर्घटना कितनी भयावह रही होगी।

करण की जान बाल-बाल बची। करण की गर्दन पर चोट लगी। करण ने इस बात का जिक्र किया कि उनकी गर्दन टूटने से बाल-बाल बची। आप वीडियो में देख सकते हैं कि करण एक रेसर गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं। हालांकि शुरुआत में तो सब ठीक ही था, लेकिन अचानक से कार पलट जाती है और वहां मौजूद लोग भागकर कार के पास जाते हैं और करण की हेल्प करते हैं। तेज स्पीड के साथ कार पलट गई और करण की गर्दन पर चोट लगी। गनीमत रही कि कोई भारी नुकसान नहीं हुआ। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने लिखा, “मुझे इसे याद रखना चाहिए, म्यूजिक वीडियो अभी बाकी है, इसकी शूटिंग से मेरी गर्दन लगभग टूट जाती।” वीडियो को देखने से यह स्पष्ट हो रहा है कि यह पुराना है। गाने की शूटिंग का है, जिसे करण ने अब फैंस के साथ शेयर किया है। बता दें कि करण ने यूं तो कई गानों को आवाज दी है, लेकिन ‘बैड न्यूज’ के गाने ने उन्हें जबरदस्त शौहरत दी है। वे रातों-रात बड़े स्टार बन गए हैं।

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच विक्की कौशल के साथ दिखीं कैटरीना कैफ

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरों के कारण लाइमलाइट में हैं। वह गुरुवार (18 जुलाई) रात पति विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने खूबसूरत वाइट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह पैपराजी को विक्की के साथ पोज देती हुई नजर आईं। इस जोड़ी ने महफिल लूट ली और सबका ध्यान खींचा। विक्की प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक कोट और पैंट में नजर आए।

इस दौरान कैटरीना की स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया। वे कपल से गुड न्यूज सुनने का इंतजार कर रहे हैं। स्क्रीनिंग में विक्की के माता-पिता, भाई सन्नी कौशल, अनन्या पांडे, करण जौहर, रकुलप्रीत सिंह, जैकी भगनानी, नेहा धूपिया, लक्ष्य लालवानी और वामिका गब्बी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कैटरीना हाल ही एयरपोर्ट से निकलते हुए देखी गई थीं। इस दौरान उन्होंने ओवरसाइज्ड वाइट शर्ट और ब्लैक जींस के साथ लाइट ब्लू जॉगर्स पहना था।

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाना शुरू कर दिया था। जहां तक बैड न्यूज फिल्म की बात है तो इसमें विक्की के साथ तृप्ति डिमरी, एमी विर्क व नेहा धूपिया की अहम भूमिका है। आनंद तिवारी इसके डायरेक्टर हैं। यह करीना कपूर, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की ‘गुड न्यूज’ का सीक्वल है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क