न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तनुश्री के लिए ऐसा रहा इमरान के साथ किसिंग सीन का अनुभव, रश्मिका ने ‘एनिमल’ के रोल पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में उनके किसिंग सीन ने लंबे समय तक सुर्खियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 1:05:42

2 News : तनुश्री के लिए ऐसा रहा इमरान के साथ किसिंग सीन का अनुभव, रश्मिका ने ‘एनिमल’ के रोल पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में उनके किसिंग सीन ने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरी थीं। यह सीन आज भी चर्चाओं में रहता है। तनुश्री ने हाल ही में इस सीन के बारे में बात की। तनुश्री ने 'फिल्मज्ञान' को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मेरे लिए इमरान हमेशा पहले दिन से ही एक्टर रहे हैं। मैंने उनके साथ तीन फिल्में कीं।

हमने ‘चॉकलेट’ में भी एक किसिंग सीन शूट किया था, लेकिन उन्होंने मूवी में इसे नहीं रखा। पहली बार किसिंग सीन करना बहुत अजीब था। दूसरी बार थोड़ा कम अजीब लगा। क्योंकि व्यक्तिगत रूप से, वास्तविक जीवन में, हमारे बीच एक-दूसरे के साथ कोई तालमेल नहीं है। उनकी किसर-बॉय वाली छवि तो है, लेकिन वह सबसे सहज किसर नहीं हैं। और न ही मैं हूं।

उल्लेखनीय है कि तनुश्री ने साल 2005 में 'आशिक बनाया आपने' से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके बाद 'रकीब: राइवल्स इन लव', 'ढोल', 'सास बहू और सेंसेक्स' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। उनकी आखिरी फिल्म 'हम ने ली है शपथ' (2013) थी। दूसरी ओर, सीरियल किसर नाम से मशहूर इमरान दिवाली (12 नवंबर) पर रिलीज हुई 'टाइगर 3' में विलेन ‘आतिश रहमान’ के रोल में दिखे। इमरान फिल्ममेकर महेश भट्ट के भतीजे हैं।

tanushree dutta,actress tanushree dutta,emraan hashmi,aashiq banaya aapne movie,actress rashmika mandanna,animal movie

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

एनिमल हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन कुछ बातों को लेकर यह कठघर में भी है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के किरदार ‘गीतांजलि’ पर उंगली उठाई जा रही है। अब रश्मिका ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। रश्मिका ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

रश्मिका ने ट्वीट किया- “अगर मैं एनिमल के गीतांजलि के किरदार को एक लाइन में बताऊं तो वो ऐसी ताकत है जो अपने पूरे परिवार को जोड़कर रखती है। वो बहुत रियल, साफ और काफी मजबूत है। इस किरदार को निभाते वक्त मैंने डायरेक्टर से कई बार गीतांजलि के एक्शन को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि गीतांजलि और रणविजय का रिश्ता ऐसा ही है।

वॉयलेंस से भरी जिंदगी में गीतांजलि पीस लेकर आती है। वो ऐसा पत्थर है जिसे कोई भी तूफान हिला नहीं सकता है। उसके लिए उसका पति, बच्चे और फैमिली सबसे ज्यादा जरूरी है। वो अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकती है। मेरी नजर में वो बहुत खूबसूरत किरदार है। वो हर वक्त अपने परिवार के लिए खड़ी रहती है।”

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे