न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तनुश्री ने अब इस डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, इस एक्टर की दोस्त हुईं कास्टिंग काउच की शिकार

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने करिअर में भले ही बहुत ज्यादा फिल्में न की हो, लेकिन वह अक्सर किसी न किसी कारण से खबरों में रहती हैं। तनुश्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Aug 2024 2:21:02

2 News : तनुश्री ने अब इस डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, इस एक्टर की दोस्त हुईं कास्टिंग काउच की शिकार

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने करिअर में भले ही बहुत ज्यादा फिल्में न की हो, लेकिन वह अक्सर किसी न किसी कारण से खबरों में रहती हैं। तनुश्री ने मीटू मूवमेंट के दौरान एक्टर नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ काम करने के अनुभव के बारे में खुलासे किए हैं। फरीदून शाहरयार के साथ उनके इंटरव्यू ने सबका ध्यान खींचा है।

तनुश्री ने बताया कि कैसे साल 2005 में विवेक की फिल्म ‘चॉकलेट’ के सेट पर काम करते समय उन्हें कठोर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। तनुश्री ने कहा कि मैं एक बार सेट पर सिर्फ 5 मिनट देर से पहुंची तो विवेक मुझ पर चिल्लाए और मुझे नॉन प्रोफेशनल करार दिया। खास बात ये है कि उस समय सेट पूरी तरह से तैयार नहीं था, जिसमें बिना रोशनी और अधूरे सेटअप शामिल थे। कई बार विवेक सेट पर सिर्फ ये देखने के लिए आते थे कि मैं आई हूं कि नहीं और अगर मैं थोड़ा भी लेट होतीं तो मुझे सबके सामने जलील किया जाता था।

इसी तरह उन्होंने मुझे वैन में आराम करने या खुद को ढकने से रोककर असहज कर दिया। कलाकार आम तौर पर शॉट्स के बीच वैन में आराम करते हैं, लेकिन विवेक ने मुझे इस जगह का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी और जोर देकर कहा कि मैं क्रू के सामने अपने छोटे कपड़ों में ही रहूं। वे मुझे शॉर्ट स्कर्ट में पूरी यूनिट के सामने बिठा के रखते थे।

इससे पहले तनुश्री ने साल 2018 में ग्लैमर वर्ल्ड की काली सच्चाई सबके सामने उजागर की थी। उन्होंने बताया था कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न 'ओके' प्लीज के सेट पर नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। तनुश्री ने उन पर एक गाने की शूटिंग के दौरान फिजिकल तौर पर भी गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। तनुश्री ने ‘आशिक बनाया आपने’, ‘ढोल’, ‘गुड बॉय बैड बॉय’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

tanushree dutta,actress tanushree dutta,vivek agnihotri,tanushree vivek,chocolate movie,nana patekar,mohit parmar,pandya store serial,actor mohit parmar,prerna thakur,prem malhotra

मोहित परमार ने शेयर किया कोऑर्डिनेटर का नंबर और नाम जिसने भेजे दोस्त को घटिया मैसेज

‘पांड्या स्टोर’ फेम एक्टर मोहित परमार ने खुलासा किया है कि उनकी दोस्त प्रेरणा ठाकुर कास्टिंग काउच की शिकार हुई हैं। मोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन चैट्स को शेयर करते हुए एक नोट लिखा जिसमें वो लड़कियों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। इस नोट में उन्होंने उस कोऑर्डिनेटर का नंबर और नाम भी शेयर किया है। कोऑर्डिनेटर एक्ट्रेस को काम के बदले उसके साथ सेक्स करने के लिए कहता नजर आ रहा है।

उसने प्रेरणा को एक के बाद एक घटिया मैसेज भेजे और साथ ही एक पता भेजा जहां वो उन्हें आने को कह रहा है। प्रेरणा को घटिया मैसेज भेजने वाले व्यक्ति का नाम प्रेम मल्होत्रा है। वह स्काईलाइन स्प्री प्रोडक्शन का हिस्सा है। मोहित ने लिखा कि इस कास्टिंग कोऑर्डिनेटर से सावधान रहें। ये फीमेल आर्टिस्ट को परेशान करता है और उन्हें अपने साथ सोने को कहता है।

अगर ये आपको कास्टिंग के लिए अप्रोच करता है या आप इसे किसी ऑडिशन वाले ग्रुप में देखते हैं तो इसे ब्लॉक करके रिपोर्ट करें या इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं। पूर्व में मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अपने करिअर में कास्टिंग काउच का अनुभव कर चुके हैं। अभी ये ही मामला उनकी खास दोस्त के साथ भी हुआ, जहां उनसे रोल के बदले हमबिस्तर होने की मांग की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके