न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनीषा मुखर्जी के साथ पहली ही फिल्म में हो गया था यह हादसा, शादी को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर की यह इच्छा

काजोल की बहन एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। हालांकि तनीषा को काजोल की जैसे सफलता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Apr 2024 11:49:12

तनीषा मुखर्जी के साथ पहली ही फिल्म में हो गया था यह हादसा, शादी को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर की यह इच्छा

काजोल की बहन एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। हालांकि तनीषा को काजोल की जैसे सफलता नहीं मिली। तनीषा ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘श्श्श्श’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शूटिंग के दौरान तनीषा के साथ एक भयानक हादसा हो गया था। वह पहाड़ से गिर गई थीं और उन्हें ब्रेन इंजरी हो गई थी। तनीषा ने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान पहाड़ से गिरने के चलते उनके दिमाग में सूजन आ गई थी।

उन्हें वापस नॉर्मल होने में पूरा एक साल लगा। हालांकि तनीषा ने फिल्ममेकर्स को नुकसान से बचाने के लिए हादसे के बावजूद शूटिंग करना जारी रखा। फिल्म हॉरर स्टोरी पर बेस्ड थी। तनीषा ने इंटरव्यू में कहा कि मैंने किसी को नहीं बताया पर यह बहुत मुश्किल था। मैं 2 घंटे शूट करती और 3 घंटे सोती थी। मैं दर्द और तकलीफ के चलते 2 ही घंटे शूट कर पाती थी। मेरा दिमाग थका हुआ रहता था ऐसे में मेरे लिए नॉर्मल रह पाना बहुत मुश्किल होता था। मैंने काफी तकलीफें झेलीं पर मैं प्रोड्यूसर्स के सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं।

प्रोड्यूसर्स को नुकसान ना हो इसलिए मैंने भी दर्द सहते हुए इस फिल्म की शूटिंग पूरी की। हालांकि इस हादसे के बाद मैं अपने किरदार को 100% नहीं दे पाई। उल्लेखनीय है कि ‘श्श्श्श’ में तनीषा के अपोजिट डिनो मोरिया और करण नाथ नजर आए थे। यह 1996 में रिलीज हुई हॉलीवुड थ्रिलर ‘स्क्रीम’ से इंस्पायर्ड थी। तनीषा 'बिग बॉस' और 'झलक दिखलाजा' जैसे रियलिटी शो में भाग लेने के बाद काफी लाइमलाइट में रहीं।

tanishaa mukerji,actress tanishaa mukerji,tanishaa mukerji accident,sssshhh... movie,kajol,kajol tanishaa,tanishaa marriage,arman kohli

इस फिल्म में मां का किरदार निभाती दिखेंगी तनीषा मुखर्जी

46 वर्षीय तनीषा अब फिल्म 'लव यू शंकर' में एक्टर श्रेयस तलपड़े के साथ नजर आएंगी। इसमें तनीषा ने मां का किरदार निभाया है। हालांकि असल में वह कुंवारी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने शादी करने की इच्छा जताई। तनीषा ने कहा कि फिल्म में मां बनने का अहसास बहुत अच्छा है। मैं असल जिंदगी में अब तक मां नहीं बन पाई हूं लेकिन मैंने ऑनस्क्रीन मां बनने का खूब फायदा उठाया। मैं सेट पर बच्चे के साथ बहुत खेलती थी, मस्ती करती थी।

ये बहुत अच्छी फीलिंग है। मुझे शादी के लिए सबसे पहले एक लड़का ढूंढना पड़ेगा। उसके बाद जाकर मैं शादी करूंगी। मुझे अभी तक पसंद का लड़का नहीं मिला है...इसमें अभी काफी टाइम लग सकता है। उल्लेखनीय है कि तनीषा का नाम अभिनेता अरमान कोहली के साथ जुड़ा था। ‘बिग बॉस 7’ के दौरान दोनों बेहद करीब आ गए थे। तनीषा और अरमान का ये रिश्ता काजोल और उनकी फैमिली को मंजूर नहीं था। ‘बिग बॉस ’खत्म होने के बाद दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे से दूर हो गए और उनका ब्रेकअप हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष