न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक साल पहले इस एक्ट्रेस की पीठ में लगी थी चोट, अब शेयर किया दर्द, इन्होंने दिया साथ

एक्ट्रेस तनाज ईरानी कई सालों से मनोरंजन जगत की दुनिया में एक्टिव हैं। तनाज अभी तक टीवी और फिल्मों में कई तरह के किरदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 10:33:11

एक साल पहले इस एक्ट्रेस की पीठ में लगी थी चोट, अब शेयर किया दर्द, इन्होंने दिया साथ

एक्ट्रेस तनाज ईरानी कई सालों से मनोरंजन जगत की दुनिया में एक्टिव हैं। तनाज अभी तक टीवी और फिल्मों में कई तरह के किरदार निभा चुकी हैं। हालांकि उन्हें ज्यादा शौहरत टीवी की बदौलत मिली है। वैसे तनाज ‘कहो ना प्यार है’, ‘मेरे यार की शादी है’, ‘दीवानगी’ और कुछ हिट फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। तनाज फिलहाल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रोमांस ड्रामा 'बरसातें - मौसम प्यार का' में बीना की भूमिका में दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

आपको बता दें कि करीब एक साल पहले तनाज की पीठ में चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें काम से ब्रेक लेना पड़ा था। उस बुरे दौर के बारे में तनाज ने हाल ही दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने इसके बारे में बात नहीं की है क्योंकि मैं दया हासिल नहीं करना चाहती थी। अगर उस स्थिति में कोई मेरी मदद नहीं कर सकता है तो मैं इसे शेयर नहीं करना चाहूंगी इसलिए मैंने सोशल मीडिया पर भी कुछ नहीं डाला।

मेरे पति बख्तयार, मेरे बच्चे, परिवार के अन्य सदस्य और मेरे करीबी दोस्तों ने मेरी काफी मदद की। उन्होंने हमेशा मुझे बेहतर महसूस कराने की कोशिश की। मेरे पति चुटकुले सुनाते थे और इससे मुझे कठिन समय में वास्तव में मदद मिली। उन्होंने मुझे कभी हार नहीं मानने दी।

tanaaz irani,actress tanaaz irani,bakhtyar irani,tanaaz irani back injury,tanaaz kaho na pyaar hai,tanaaz bakhtyar

पति बख्तयार के साथ रियलिटी शो में धूम मचा चुकी हैं तनाज

तनाज ने आगे कहा कि मेरी पीठ में लगातार ऐंठन होती रहती थी। लंबे समय तक काम करने और लगातार हील्स पहनने के कारण मुझे L4 और L5 स्लिप डिस्क की समस्या हो गई। मैं चलने में असमर्थ थी और कुछ देर के लिए छड़ी का सहारा लेना पड़ा। वह बहुत कठिन दौर था, लेकिन धीरे-धीरे चीजें बेहतर होने लगीं और फिजियोथेरेपी से मैंने वापसी की।

तनाज को टीवी पर ‘कहानी घर घर की’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘जमाई राजा’ जैसे शो के लिए जाना जाता है। तनाज के पति बख्तयार भी अच्छे एक्टर हैं और वे कुछ सीरियल में नजर आ चुके हैं। तनाज-बख्तयार ने नच बलिए और बिग बॉस में साथ-साथ हिस्सा लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका