न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस एक्टर ने CBFC पर लगाया घूस मांगने का आरोप, रणबीर कपूर ने फैंस के साथ ऐसे मनाया जन्मदिन

साउथ के मशहूर अभिनेता विशाल ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) पर चौंकाने वाला आरोप लगाया है। विशाल के मुताबिक बोर्ड ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 12:07:49

इस एक्टर ने CBFC पर लगाया घूस मांगने का आरोप, रणबीर कपूर ने फैंस के साथ ऐसे मनाया जन्मदिन

साउथ के मशहूर अभिनेता विशाल ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) पर चौंकाने वाला आरोप लगाया है। विशाल के मुताबिक बोर्ड ने उनकी फिल्म को सर्टिफिकेट देने के लिए घूस मांगी है और यह रकम लाखों में है। बोर्ड के कुछ अधिकारियों ने सर्टिफिकेट के बदले 6.5 लाख रुपए मांगे हैं। विशाल की फिल्म 'मार्क एंटनी' रिलीज होने को है। रिलीज से पहले ये फिल्म CBFC के प्रोसेस से गुजर रही है।

इस बीच, विशाल का कहना है कि CBFC के अधिकारियों ने उनकी फिल्म स्कीनिंग और इसे U/A प्रमाणपत्र देने के बदले में 6.5 लाख रुपए की रिश्वत डिमांड की है। विशाल ने इस पूरे मामले पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर की है। विशाल ने बताया कि वो घूस की रकम दे चुके हैं। विशाल ने पोस्ट में भुगतान के सबूत के रूप में बैंक लेन-देन की रसीदें शेयर की हैं।

उल्लेखनीय है कि CBFC इन दिनों फिल्मों में दिखाए जाने वाले सींस को लेकर ज्यादा सख्त हो गया है। धर्म और संवेदनशील मुद्दों पर बनी फिल्मों में बोर्ड कई कट्स लगाकर और सींस बदलकर ही इसे सर्टिफिकेट के लिए आगे बढ़ाता है। पिछले दिनों अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ की फिल्म में भी कई बदलाव करने पड़ गए थे।

tamil actor vishal,cbfc,mark antony movie,vishal,ranbir kapoor,central board of film certification,ranbir birthday,ranbir fans

रणबीर ने अपने घर के बाहर फैंस का किया स्वागत, केट काट उन्हें खिलाया

रणबीर कपूर ने फैंस के साथ केक कट कर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर रणबीर काफी खुश नजर आए। रणबीर 28 सितंबर को 41 साल के हो गए। बता दें कि रणबीर अपने घर के बाहर इंतजार कर रहे फैंस का स्वागत करने पहुंचे। उन्होंने उनसे हाथ मिलाकर जन्मदिन की बधाइयां स्वीकार की और उनके साथ केक कट किया।

इस स्पेशल मूमेंट के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। रणबीर फैंस के साथ हैंड शेक कर रहे हैं और केक काट रहे हैं। उन्होंने उस केक को वहां मौजूद फैंस में बंटवाया भी। रणबीर ग्रे स्वेटशर्ट और ट्राउजर में हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ग्रे कैप के साथ लुक को कंप्लीट किया।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने दिवंगत ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के बेटे रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी। उनकी पत्नी आलिया भट्ट और कजिन सिस्टर करीना कपूर ने दिलचस्प तरीके से विश कर सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर की। रणबीर जल्द ही फिल्म ‘एनिमल’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार