न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मनोरंजन जगत से फिर एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर तमिल एक्टर डेनियल बालाजी का शुक्रवार (29 मार्च) रात निधन हो गया। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Mar 2024 11:02:28

इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मनोरंजन जगत से फिर एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर तमिल एक्टर डेनियल बालाजी का शुक्रवार (29 मार्च) रात निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक प्राईवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डेनियल का अंतिम संस्कार आज होगा। वे 48 साल के थे। उनके दुख पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट श्री पिल्लई ने डेनियल के निधन की पुष्टि की और एक्स (ट्विटर) पर उनकी एक फोटो शेयर करते हुए दुख जताया। पिल्लई ने लिखा, “डेनियल बालाजी (48) एक अच्छे अभिनेता थे। उनका देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ‘वेट्टैयाडु विलायाडु’, ‘पोलाधवन’ में विलेन के रूप में उनकी आवाज और परफॉर्मेंस कौन भूल सकता है? डेनियल की आत्मा को शांति मिले।”

डायरेक्टर मोहन राजा ने डेनियल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “फिल्म संस्थान में शामिल होने के लिए वह मेरी प्रेरणा थे। मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे, उनके साथ काम करना मिस करूंगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।” डेनियल ने तमिल फिल्म ‘कधाल कोंडाइन’, ‘वेट्टैयाडु विलायाडु’, ‘भैरवा’, ‘मारुमुगम’, ‘वाइ राजा वाइ’, ‘मायावान’, ‘बिगिल’, ‘वडा चेन्नई’ और ‘अरियावन’ सहित कई मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया। उनके खाते में कई टीवी शो भी हैं। डेनियल मुख्य तौर पर नेगेटिव रोल निभाते थे। उन्हें ‘वेट्टैयाडु विलायाडु’ और ‘पोलाधवन’ में विलेन के किरदार पर खूब तारीफ मिली थी। डेनियल की आवाज भी बहुत अच्छी थी।

daniel balaji,actor daniel balaji,tamil actor daniel balaji,daniel balaji heart attack,daniel balaji passes away,daniel balaji death

डेनियल बालाजी ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सभी दिग्गज कलाकारों के साथ किया काम

डेनियल ने सुपरस्टार कमल हासल, धनुष, थलापति विजय समेत साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया। डेनियल ने अपना करिअर कमल हासन की फिल्म ‘मरुधनायगम’ के जरिए बतौर यूनिट प्रोडक्शन शुरू किया था। उन्होंने ‘चिट्ठी’ नाम के एक सीरियल में काम किया था, जिससे उन्हें अपनी एक्टिंग की कला को पर्दे पर दिखने का मौका मिला था। डेनियल ने तमिल इंडस्ट्री में एक्टिंग करिअर की शुरुआत साल 2002 की फिल्म ‘मधाथिल से की।

हालांकि वे गौतम मेनन और सूर्या-ज्योतिका की ‘काखा काखा’ फिल्म से लोकप्रिय हुए। उन्होंने साल 2004 में आई ममूटी की फिल्म ‘ब्लैक’ से मलयालम सिनेमा में एक्टिंग डेब्यू किया था। वे ममूटी के साथ फिल्म ‘डैडी कूल’ में भी नजर आए थे। साल 2006 में ‘वेत्तैयादु विलैयादु’ के नाम से कमल हासन की फिल्म आई थी। उसमें डेनियल ने मेन विलेन का रोल प्ले किया था। साथ ही वो और भी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम