न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर कॉमेडियन ने दुनिया को कहा अलविदा, ‘एनिमल’ के डायरेक्टर ने परिणीति को लेकर किया यह खुलासा

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन एक्टर बोंडा मणि ने दुनिया को अलविदा कह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Dec 2023 1:35:46

2 News : इस मशहूर कॉमेडियन ने दुनिया को कहा अलविदा, ‘एनिमल’ के डायरेक्टर ने परिणीति को लेकर किया यह खुलासा

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन एक्टर बोंडा मणि ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 60 साल के थे। बोंडा का चेन्नई के ओमांदूर सरकारी अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई। उनके पार्थिव शरीर को फिलहाल श्रद्धांजलि के लिए पोझिचलूर में उनके घर पर ही रखा गया है।

बोंडा अपने पीछे पत्नी मलाथी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार (23 दिसंबर) की रात बोंडा अचानक अपने आवास पर बेहोश हो गए। उन्हें आनन-फानन में क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बोंडा की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी और साल 2022 से उनका उपचार जारी था।

साउथ इंडियन एक्टर धनुष और विजय सेतुपति ने बोंडा की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल का खर्चा उठाया था। दोनों ने 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी की थी। बोंडा का असली नाम केधीस्वरन है और उनका जन्म श्रीलंका में हुआ था। उन्होंने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘पावुन्नु पावुनुथन’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। बोंडा ने 270 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वे राजनीति से भी जुड़े रहे।

tamil actor bonda mani,bonda mani,comedian bonda mani,bonda mani death,animal,sandeep reddy wanga,rashmika mandanna

‘एनिमल’ में पहले रश्मिका मंदाना की जगह परिणीति के नाम पर लगाई थी मोहर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' ने भारत समेत दुनियाभर में धूम मचाते हुए शानदार कमाई की। इस फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी गीतांजलि का रोल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने निभाया। हालांकि रश्मिका निर्देशक संदीप की पहली पसंद नहीं थीं। वे जब 'एनिमल' बना रहे थे, तभी उन्होंने परिणीति चोपड़ा को ‘गीतांजलि’ के किरदार के लिए कास्ट कर लिया था मगर ऐन मौके पर उन्हें रिप्लेस कर दिया।

संदीप ने कोमल नाहटा के साथ बातचीत में यह खुलासा किया। संदीप ने कहा कि वास्तव में गलती मेरी ही है। मैंने कहा, 'हो सके तो माफ करो मुझे।' डेढ़ साल पहले मैंने उन्हें साइन कर लिया था, लेकिन शूट से पहले किसी कारण की वजह से मैंने उनमें ‘गीतांजलि’ की झलक नहीं देखी। कुछ-कुछ कैरेक्टर कुछ-कुछ लोगों को सेट नहीं होता है। मैं कभी ऑडिशन में भरोसा नहीं करता। मैं सिर्फ अपने इंस्टिंक्ट पर यकीन करता हूं।

पहले दिन से मैंने परिणीति की एक्टिंग को पसंद किया है और मैं हमेशा उन्हें ‘कबीर सिंह’ में ‘प्रीति’ के किरदार में कास्ट करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह काफी समय से बकाया है। मैं हमेशा उनके साथ काम करना चाहता था। मैंने उनसे कहा और वह यह जानती हैं। मैंने उनसे कहा, 'सॉरी। फिल्म से बड़ा कुछ नहीं। इसलिए मैं अपना फैसला बदल रहा हूं और दूसरे आर्टिस्ट को कास्ट कर रहा हूं।' उन्हें बुरा लगा, लेकिन उन्होंने समझा कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम