न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तमन्ना ने ‘वेदा’ के लिए जॉन को यूं किया सपोर्ट, सबसे ज्यादा फीस वाली एक्ट्रेस नहीं बनना चाहतीं तापसी

एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वेदा' को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया। ट्रेलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 7:58:37

2 News : तमन्ना ने ‘वेदा’ के लिए जॉन को यूं किया सपोर्ट, सबसे ज्यादा फीस वाली एक्ट्रेस नहीं बनना चाहतीं तापसी

एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वेदा' को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने जॉन से ऐसा सवाल किया, जिसे सुनने के बाद वे गुस्सा हो गए। पत्रकार ने जॉन से पूछा कि आप एक ही तरीके का रोल कर रहे हैं। आपकी ज्यादातर एक्शन-ओरिएंटेड फिल्में दोहराव वाली होती हैं। कुछ अलग क्यों नहीं करते? इस पर जॉन ने कहा कि आप एक बार फिल्म देख लें और उसके बाद कुछ कहना।

अब इस फिल्म में काम कर रहीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी रिएक्शन दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर इसका ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “वेदा को उसके कवर से मत आंकिए। मेरा विश्वास कीजिए, यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है। मेरे दोस्त जॉन अब्राहम देश के पसंदीदा एक्शन हीरो में से एक हैं। अब वह अपनी अविश्वसनीय छाप एक ऐसी शैली में ला रहे हैं, जिसमें वे पूरी तरह माहिर हैं। इस बार वे एक्शन के जरिए एक अलग तरह की कहानी बता रहे हैं, यह दिखाते हुए कि यह शैली आज के समय में सार्थक सिनेमाई अनुभवों को कितनी गहराई से व्यक्त कर सकती है।

मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर इससे भी ज्यादा रोमांचक बात ये है कि निखिल आडवाणी 6 या 7 साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर वापस आए हैं। मैं यहां शरवरी वाघ का जिक्र करना नहीं भूल सकती और मैं बस इंतजार कर रही हूं कि आप सभी उसे एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखें।

फिल्म में मेरा योगदान मामूली है, लेकिन मैं वास्तव में इसकी रिलीज और जॉन, निखिल सर, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और वेदा की पूरी टीम के साथ साझेदारी करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हमारी फिल्म हमारे देश में एक्शन फिल्मों को एक नया नजरिया देने का वादा करती है और मुझे लगता है कि हर कोई इस नई कहानी को बड़े पर्दे पर देखना पसंद करेगा। मैं अभी ट्रेलर शेयर कर रही हूं, लेकिन 15 अगस्त को पूरी फिल्म जरूर देखना।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका