न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तमन्ना ने शेयर किया ‘स्त्री 2’ के गाने का BTS वीडियो, पति मैथियास का हौसला बढ़ाने पेरिस जाएंगी तापसी

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'स्त्री 2' जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jul 2024 7:59:48

2 News : तमन्ना ने शेयर किया ‘स्त्री 2’ के गाने का BTS वीडियो, पति मैथियास का हौसला बढ़ाने पेरिस जाएंगी तापसी

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'स्त्री 2' जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद हाल ही इसका आइटम सॉन्ग 'आज की रात' सामने आया था। इसमें साउथ इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने मूव्स से आग लगा दी थी। यह गाना सोशल मीडिया पर अभी तक कमाल दिखा रहा है। तमन्ना शानदार डांस देख हर कोई उनका दीवाना बन गया। उनकी बोल्डनेस ने सभी के होश उड़ा दिए।

हालांकि इस बोल्डनेस के पीछे डांस के चक्कर में तमन्ना की कुल्फी बन गई थी। अब तमन्ना ने सेट से बीटीएस वीडियो शेयर कर फैंस को इसकी झलक दिखाई है। तमन्ना ने आज शनिवार (27 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है। क्लिप में तमन्ना जबरदस्त सर्दी में आइटम नंबर की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने मजे लेते हुए कहा कि इस स्त्री को आइसक्रीम खाना पसंद है, आइसक्रीम बनना नहीं। जैसे ही शॉट कट हुआ, एक्ट्रेस शॉल में लिपट गईं।

तमन्ना ने बताया कि डांस करने के चक्कर में वह बर्थडे तक भी भूल गई थीं लेकिन सेट पर लोगों ने जश्न मनाया था। डांस करते-करते सेट पर एक और केक आया, जो शेड्यूल रैप-अप के लिए था और इसे राजकुमार व अभिषेक बनर्जी ने काटा। तमन्ना ने कहा कि वह केक खाना बंद ही नहीं कर पा रही थीं। बता दें ‘स्त्री 2’ मूवी 15 अगस्त को रिलीज होगी।

तापसी पन्नू ने पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की फोटो शेयर कर लिखा...

पेरिस में शुक्रवार (26 जुलाई) से 33वें ओलंपिक खेलों का आगाज हो गया है। इसके उद्घाटन समारोह से कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस बीच एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पेरिस ओलंपिक 2024 के आगाज की फोटो शेयर की है। इसमें उनके पति माथियास बो नजर आ रहे हैं। तापसी ने शादी के बाद पहली बार पति की इंस्टाग्राम पर ऐसे फोटो शेयर करते हुए मैसेज लिखा है। फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

तापसी ने कैप्शन में लिखा, “किसने सोचा था! मेरे डेनमार्क (नेशनल फ्लैग) मैन इंडिया के साथ।” बता दें कि तापसी के पति एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जो डेनमार्क का प्रतिनिधित्व करते थे। अब मैथियास एक पेशेवर बैडमिंटन कोच हैं, जिन्होंने चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी जैसे भारतीय शटलर को ट्रेन किया है। तापसी, माथियास को सपोर्ट करने के लिए पेरिस जाएंगी।

तापसी ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि अब जब मैथियास हमारे देश की टीम के कोच हैं और सात्विक व चिराग शायद ओलंपिक पदक लाने के सबसे अच्छे दावेदारों में से एक हैं, तो मैं इन गेम्स में उनका उत्साह बढ़ाने के लिए और अधिक प्रेरित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। साथ ही यह मेरे जन्मदिन (1 अगस्त) के आस-पास पड़ता है, इसलिए मुझे लगता है कि ये मेरे लिए ओलंपिक में होने के लिए पर्याप्त और कई कारण हैं। तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘खेल खेल में’ 15 अगस्त को रिलीज होने को तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री