न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमन्ना भाटिया ने इस वीडियो में शेयर किया 18 साल का सफर, पैपराजी पर गुस्सा हुए शाहिद कपूर, देखें...

तमन्ना भाटिया ने साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। तमन्ना ने साल 2005 में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 7:13:53

तमन्ना भाटिया ने इस वीडियो में शेयर किया 18 साल का सफर, पैपराजी पर गुस्सा हुए शाहिद कपूर, देखें...

तमन्ना भाटिया ने साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। तमन्ना ने साल 2005 में मनोरंजन जगत में एक्टिंग की शुरुआत की थी। उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ थी। तमन्ना खूबसूरती, एक्टिंग और डांस स्किल की बदौलत फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं। तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल पूरे कर लिए हैं।

तमन्ना ने इस मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें तमन्ना ने अपनी कई फिल्मों के लुक्स को एड किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-टीनेजर के सपनों से लेकर एडल्ट फीलिंग्स तक, मुसीबत में फंसी एक लड़की और पड़ोस की लड़की से लेकर एक बदमाश बाउंसर और अब एक निडर इंवेस्टीगेटर तक, यह कैसा सफर रहा। अपने पहले सच्चे प्यार, एक्टिंग के साथ अनंत काल के सफर में 18 साल पूरे हो गए। ‘आन्या’ मेरे लिए एक बहुत स्पेशल रोल है।

‘आखिरी सच’ जैसी एंटरटेनिंग कहानी में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाना वाकई में एक चैलेंज था, लेकिन मैंने खुले दिल से इसका स्वागत किया। मेरी कोशिश हर फीलिंग को इस किरदार में ढालने और उसके साथ पूरा जस्टिस करने की थी। उम्मीद है आप लोगों को ‘आन्या’ पसंद आएगी। इस बीच इन खूबसूरत यादों को याद करने के लिए कुछ टाइम मिला और मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करना चाहती थीं।

उन लोगों के साथ जो इस सपनों की सवारी में मेरा सबसे ज्यादा सपोर्ट करते हैं। थैंक्यू और लव यू ऑल। तमन्ना हाल ही में वेबसीरीज ‘आखिरी सच’ में एक इंवेस्टिगेटिंग पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखीं। तमन्ना सुपरहिट मूवी ‘जेलर’ में भी थीं। वह पिछले कुछ समय से एक्टर विजय वर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में हैं।

मैरिज फंक्शन में पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे शाहिद कपूर

एक्टर शाहिद कपूर आज शनिवार (2 सितंबर) को फैमिली फंक्शन में पत्नी मीरा राजपूत के साथ स्पॉट किए गए। वहां मीडिया का जमावड़ा भी लगा रहा। शाहिद मीडिया की एक हरकत पर गुस्सा हो गए। दरअसल शाहिद जब वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे तो फोटोग्राफर्स की रिक्वेस्ट पर उन्होंने खूब फोटो क्लिक करवाई। उन्होंने अकेले और मीरा के साथ भी पोज दिए।

शाहिद जब मीरा और रिश्तेदार के साथ फंक्शन से निकले तो फोटोग्राफर्स खूब चिल्लाने लगे और फोटोज की रिक्वेस्ट करने लगे। इस पर शाहिद गुस्सा हो गए और उन्होंने कहा कि पागलों की तरह क्यों चिल्ला रहे हो जबकि मैं यहीं पर खड़ा हूं, कहीं गया नहीं। ये सुनते ही फोटोग्राफर्स के बीच सन्नाटा पसर गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और इस पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। कोई शाहिद को सपोर्ट कर रहा है, तो किसी को उनका गुस्सा पसंद नहीं आया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार