न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मालदीव में समुद्री तट पर ग्लैमरस स्टाइल में दिखीं तमन्ना, ‘जवान’ फेम नयनतारा ने ऐसे किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू

साउथ इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों सुपर डुपर हिट मूवी ‘जेलर’ की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। तमन्ना ने फिल्म में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 6:16:40

मालदीव में समुद्री तट पर ग्लैमरस स्टाइल में दिखीं तमन्ना, ‘जवान’ फेम नयनतारा ने ऐसे किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू

साउथ इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों सुपर डुपर हिट मूवी ‘जेलर’ की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। तमन्ना ने फिल्म में ‘कावाला’ गाने में धूम मचा दी थी। उनकी कुछ तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इस वक्त मालदीव से उनकी जो फोटो सामने आई हैं वो किसी भी फैन को फिदा करने के लिए काफी हैं।

तमन्ना पहली तस्वीर में गुलाबी बीचवियर में समुद्र तट पर खड़ी हैं और ग्लैमरस बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। अगली तस्वीर में तमन्ना धूप का चश्मा, एक कंगन और हार सहित समुद्र तट पर रेत से खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। तमन्ना का धूप में भीगते हुए एक क्लोजअप शॉट भी है। चौथी तस्वीर में उन्होंने हरियाली के बीच अपने फैंसी नाश्ते का लुत्फ उठाया। तब उन्होंने एक बड़ी टोपी पहनी है जिस पर लिखा है - 'ऑफ ड्यूटी'.. पांचवीं व अंतिम फोटो में वह झूले पर लेटी हुई हैं।

ये फोटो देखकर फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि इन्हें उनके बॉयफ्रेंड एक्टर विजय वर्मा ने क्लिक किया है। हालांकि विजय एक भी फोटो में नजर नहीं आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों साथ में छुट्टियां बिताकर आए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों को साथ में वेकेशन से लौटते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। गौरतलब है कि तमन्ना और विजय को काफी बार एक साथ डिनर डेट पर देखा जा चुका है। कपल मूवी डेट पर भी नजर आते हैं।

नयनतारा ने जुड़वा बच्चों के साथ शेयर किया वीडियो

दक्षिण भारतीय फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस में शुमार नयनतारा ने आज गुरुवार (31 अगस्त) को अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘जवान’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान ही स्टाइलिश अंदाज में इंस्टाग्राम पर उपस्थिति दर्ज कराई है। यहां उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। यह उनकी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट है।

वीडियो शेयर करते हुए नयनतारा ने कैप्शन में लिखा “सबको बता दो कि मैं आ चुकी हूं।” नयनतारा ने पहले वीडियो के बाद दूसरी पोस्ट फिल्म ‘जवान’ के ट्रेलर के रूप में डाली है। उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "मेरे पसंदीदा के साथ मेरा पहला @iamsrk। इस फिल्म को बनाने में बहुत सारा प्यार, जुनून और कड़ी मेहनत लगी है। आशा है कि आपको यह पसंद आएगी और आप हमेशा की तरह प्यार बरसाते रहेंगे। #जवानट्रेलर आउट नाउ।"

बता दें कि फिल्म ‘जवान’ में नयनतारा को शाहरुख खान के साथ रोमांस करते हुए देखा जाएगा। इन दोनों कलाकारों की बेहतरीन कैमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। ‘चलेया’ और ‘रमैया वस्तावैया’ गानों में इनका जोरदार तालमेल नजर आया। ‘जवान’ निर्देशक एटली कुमार की फिल्म है, जिसके माध्यम से नयनतारा अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका