न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष्मान को पत्नी ताहिरा ने ऐसे दी बर्थडे की बधाई, एक्टर ने वीडियो शेयर कर बताया संघर्ष और फिल्मी सफर

एक्टर आयुष्मान खुराना विविध चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को खूबसूरती के साथ अंजाम देने के लिए जाने जाते हैं। हर कोई उनकी प्रतिभा का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 7:07:12

आयुष्मान को पत्नी ताहिरा ने ऐसे दी बर्थडे की बधाई, एक्टर ने वीडियो शेयर कर बताया संघर्ष और फिल्मी सफर

एक्टर आयुष्मान खुराना विविध चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को खूबसूरती के साथ अंजाम देने के लिए जाने जाते हैं। हर कोई उनकी प्रतिभा का कायल है। आयुष्मान को भले ही सुपरस्टार का दर्जा हासिल नहीं हो, लेकिन वे अब तक कई सफलताओं का स्वाद चख चुके हैं। फिलहाल उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। आयुष्मान आज गुरुवार (14 सितंबर) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

उन्हें सोशल मीडिया पर साथी कलाकार और फैंस जमकर विश कर रहे हैं। आयुष्मान की पत्नी निर्देशक व लेखिका ताहिरा कश्यप ने भी उन्हें बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। ताहिरा ने फोटो शेयर करते हुए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। ताहिरा ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे साथी आयुष्मान। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं। केवल आप ही हैं जिनके लिए मैं सुबह 4 बजे तक डांस कर सकती हूं और हमने ऐसा ही किया।

हालांकि एक सीमा के बाद मेरे पैर लड़खड़ा रहे थे, लेकिन बसंती नहीं रुकी। आप अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए बहुत सारी खुशियां लाते हैं। आपके जैसा कोई नहीं है। हाल-ए-दिल एलान करती हूं मैं तुमसे प्यार करती हूं। तुम्हारी सच्ची प्रेमी लड़की।' आपको बता दें कि आयुष्मान और ताहिरा की शादी साल 2008 में हुई थी। उनके एक बेटा विराजवीर और बेटी वरुष्का हैं। आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना भी एक्टर हैं।

आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया यह वीडियो

अपने जन्मदिन के मौके पर आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने शानदार फिल्मी सफर को याद कर रहे हैं। आयुष्मान ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक मास कम्यूनिकेशन का स्टूडेंट साल 2004 में रियलिटी टीवी शो रोडीज सीजन-2 का विनर बना। आयुष्मान ने ऑफिस वर्क से लेकर रेडियो जॉकी तक कई काम किए।

साल 2012 में उन्हें बतौर कलाकार डायरेक्टर शूजीत सरकार की फिल्म 'विक्की डोनर' में मौका मिला। इसके बाद आयुष्मान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वीडियो के कैप्शन में आयुष्मान ने लिखा-''ये लाइफ तमाम उतार-चढ़ाव, परीक्षाओं और संघर्ष से भरी रही है। लेकिन खास बात ये है कि मैं आज भी यहां खड़ा हूं और विश्वास के साथ डटा हूं। मेरे जन्मदिवस को खास बनाने के लिए सभी का तहे दिल से आभार।'' आयुष्मान ने सिनेमा को भी शुक्रिया कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका