न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख के साथ फिर से काम करने पर ऐसा बोलीं तब्बू, सलमान और गोविंदा मिले गले, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस तब्बू तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्होंने अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। फिलहाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jul 2024 2:09:37

2 News : शाहरुख के साथ फिर से काम करने पर ऐसा बोलीं तब्बू, सलमान और गोविंदा मिले गले, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस तब्बू तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्होंने अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। फिलहाल तब्बू अपनी आगामी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें उनकी जोड़ी एक बार फिर अजय देवगन के साथ बनी है। दोनों कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस बीच तब्बू (52) ने गलाटा इंडिया को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे सुपरस्टार शाहरुख खान (58) के साथ ज्यादा काम नहीं करने को लेकर सवाल किया गया। इस पर तब्बू ने कहा कि मैं कोई फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर या राइटर नहीं हूं।

मैं सच में ये तय नहीं करती हूं कि शाहरुख किसके साथ काम करेंगे। ठीक है? और आगे कौनसी फिल्में बनने वाली हैं और कौनसी फिल्में मुझे ऑफर होने वाली हैं। मुझे जो पेश किया जाता है, मैं सिर्फ उस पर हां या ना ही कह सकती हूं। ऐसी कई फिल्में थीं जिन्हें मैंने रिजेक्ट कर दिया और कुछ को शाहरुख ने भी रिजेक्ट कर दिया। ऐसा कुछ नहीं हुआ कि हमारे रास्ते अलग-अलग हो जाएं। मैं मानती हूं कि मेरे कई फैन्स हैं जो मुझे और शाहरुख को साथ पर्दे पर देखना चाहते हैं।

तब्बू ने पूर्व में खुलासा किया था कि ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी-दीवानगी’ के लिए शाहरुख ने उन्हें एक महंगा गिफ्ट भी दिया था। उल्लेखनीय है कि साल 2002 में रिलीज हुई ‘साथिया’ फिल्म के साइड रोल में शाहरुख और तब्बू की जोड़ी को पहली बार साथ देखा गया था। उसके बाद यह जोड़ी दोबारा किसी फिल्म में साथ नहीं दिखी। हालांकि शाहरुख की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के टाइटल ट्रेक में तब्बू की कुछ सैकंड की झलक देखी गई थी। ‘साथिया’ में विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे।

मराठी फिल्म ‘धर्मवीर 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान-गोविंदा सहित पहुंचे कई दिग्गज

मुंबई में शनिवार (20 जुलाई) को मराठी फिल्म ‘धर्मवीर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड और राजनीति से कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं। इसमें सलमान खान, जीतेंद्र, गोविंदा, रकुलप्रीत सिंह, बोमन ईरानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे दिग्गजों का नाम शामिल हैं। इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

वीडियो में सलमान पहले जीतेंद्र को गले लगाते हुए और अन्य मेहमानों से मिलते हैं। इसके बाद जब बारी गोविंदा की आती है तो ‘भाईजान’ अपने ‘पार्टनर’ से मिलते हुए नजर आते हैं। सलमान, गोविंदा को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सलमान ने ब्लैक टीशर्ट और ग्रे जींस कैरी की हुई थी। गोविंदा वाइट टीशर्ट, मैचिंग पैंट और ब्लू ब्लेजर में नजर आए। सलमान-गोविंदा को साथ देख लोगों को उनकी ‘पार्टनर’ फिल्म की याद आ गई।

फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्हें ‘पार्टनर’ का सीक्वल देखने को मिलेगा। बता दें कि ‘पार्टनर’ की रिलीज को 17 साल हो गए हैं। इसमें सलमान ने एक लव गुरु ‘प्रेम’ की भूमिका निभाई थी। बता दें साल 2022 में रिलीज हुई ‘धर्मवीर’ की सफलता के बाद ‘धर्मवीर 2’ दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे के जीवन और विरासत को गहराई से दिखाने का लक्ष्य रखती है। उन्हें सीएम शिंदे का राजनीतिक गुरु माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री