न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नागार्जुन की बेटे के साथ फोटो पर तब्बू ने दी यह रिएक्शन, सोनम ने इसलिए की आनंद की जमकर तारीफ

तब्बू (52) 90 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने का मौका मिला। तब्बू ने अभी तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 3:23:26

2 News : नागार्जुन की बेटे के साथ फोटो पर तब्बू ने दी यह रिएक्शन, सोनम ने इसलिए की आनंद की जमकर तारीफ

तब्बू (52) 90 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने का मौका मिला। तब्बू ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन कई एक्टर्स के साथ उनका नाम जुड़ा है। वैसे तब्बू की साउथ इंडियन एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन के साथ अफेयर को लेकर सबसे ज्यादा खबरें आती थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो तब्बू और नागार्जुन 10 साल के रिश्ते के बाद अलग हो गए।

इसका कारण था कि तब्बू एक स्थिर रिश्ता चाहती थीं और नागार्जुन पहले से ही दो बार शादीशुदा होने से उनके साथ कमिटेड नहीं हो पाए। ब्रेकअप के बावजूद उनकी दोस्ती कायम है। इसकी एक झलक तब दिखी जब रविवार (16 जून) को इंटरनेशनल फादर्स-डे के मौके पर नागा चैतन्य ने पिता नागार्जुन के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। चैतन्य के बचपन की तस्वीर में पिता-पुत्र की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही थी।

फोटो शेयर करते हुए नागा ने लिखा, "द ओजी।" इसके बाद रेड हार्ट की इमोजी शेयर की। इस पर तब्बू ने भी रिएक्शन दी। उन्होंने चार रेड हार्ट इमोजी शेयर की और खूबसूरत तस्वीर के लिए अपना प्यार जताया। बता दें कि साल 2007 में तब्बू चैट शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में दिखाई दी थीं। वहां जब करण ने उनसे नागार्जुन के साथ रिश्ते के बारे में सवाल किया तो तब्बू ने अभिनेता को अपने जीवन के सबसे करीबी लोगों में से एक बताया था।

तब्बू ने कहा था कि वह मेरे सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक हैं। उनके साथ मेरा रिश्ता मेरे लिए बहुत प्यारा है और उनके साथ मेरे रिश्ते को कभी भी कोई बदल नहीं सकता। मेरे पास इसके लिए कोई लेबल नहीं है और मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकती। तब्बू के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पिछले दिनों वह फिल्म ‘क्रू’ में नजर आई थी। इसमें कृति सेनन और करीना कपूर खान भी थीं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

इंटरनेशनल फादर्स डे पर सोनम कपूर ने पति और बेटे का प्यार दिखाया

हर साल जून के तीसरे रविवार को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार रविवार (16 जून) को भी इसका जश्न मनाया गया। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी अपने-अपने अंदाज में इस खास दिन पर पिता पर प्यार लुटाया। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पति आनंद आहुजा के लिए एक लंबी और तारीफ से भरी पोस्ट शेयर की।

सोनम ने बेटे वायु के साथ आनंद की शानदार यादों का कोलाज शेयर करते हुए लिखा, “डियर आनंद आहूजा कोई भी शख्स पिता बन सकता है, लेकिन पिता बनने के लिए साहस, संवेदनशीलता, खुशी, हंसी, सहानुभूति, धैर्य और बिना कंडीशन के प्यार की जरूरत होती है और मैं आपसे वादा करती हूं, आप बेस्ट में से एक हैं।

मुझे याद है कि मेरे प्रेग्नेंट होने से पहले, आप सवाल कर रहे थे कि क्या आप एक अच्छे पिता बन सकते हैं और मैंने आपको कहा था कि आप ग्रेट होंगे। और देखो, तुम मेरी उम्मीदों से भी ज्यादा अच्छे साबित हुए हो। मैं तुमसे प्यार करती हूं, आनंद आहूजा। मैं तुम्हें बता नहीं सकती कि मैं कितना लकी हूं कि तुम मेरे बच्चे के पिता हो। हैप्पी फादर्स डे!” एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पिता और पति के लिए भावनाएं जाहिर कीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क