न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तारक मेहता शो की दयाबेन को हुआ कैंसर, सामने आया सच, 'जेठालाल' ने कहा - यह सब अफवाह इनपर ध्यान न दें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानि दिशा वकानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उन्हें कैंसर हो गया है। इस खबर के आते ही फैन्स शॉक्ड हो गए। लेकिन दिशा वकानी के फैंस को परेशान होने की जरुरत नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Oct 2022 1:12:45

तारक मेहता शो की दयाबेन को हुआ कैंसर, सामने आया सच, 'जेठालाल' ने कहा - यह सब अफवाह इनपर ध्यान न दें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानि दिशा वकानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उन्हें कैंसर हो गया है। इस खबर के आते ही फैन्स शॉक्ड हो गए। लेकिन दिशा वकानी के फैंस को परेशान होने की जरुरत नहीं है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने साफ कर दिया है कि एक्ट्रेस ठीक हैं। aajtak.in से बात करते हुए दिलीप जोशी ने कन्फर्म किया है कि मुझे सुबह से लगातार कॉल्स आ रहे हैं। हर बार कुछ न कुछ उटपटांग न्यूज आ जाती है। मुझे लगता है इसको बढ़ावा देने की जरुरत नहीं है। मैं बस इतना कहूंगा कि यह सब अफवाह है। इनपर ध्यान न दें।

दिलीप जोशी के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी रिएक्ट किया है। असित मोदी का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आगे वो कहते हैं कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और क्लिक बिट के लिये लोग ऐसी खबरें डालते हैं। तंबाकू खाने से कैंसर होता है ना कि आवाज निकालने से। ऐसे तो सब मिमिक्री करने वाले डर जायेंगे।

इसके अलावा दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान दिशा के भाई मयूर ने इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। मयूर कहते हैं, 'ये पूरी तरह से अफवाह है और मैं उनके फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो इस तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और इससे बिल्कुल न घबराएं। मैं दिशा के संपर्क में हूं और अगर इस कैंसर की खबर में कोई सच्चाई होती, तो मैं इसे जानने वाला पहला इंसान होता। दिशा पूरी तरह से ठीक हैं और सच कहूं तो उन्हें पता है कि अफवाहों से कैसे डिल करना है।'

आपको बता दे, दिशा वकानी 5 साल पहले शो से अलग हुई थीं। पांच साल पहले दिशा मैटरनिटी लीव पर गई थीं। पर मां बनने के बाद शो में उनकी वापसी नहीं हुई। हालाकि, दिशा वकानी को लेकर समय-समय पर तरह-तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। कभी कहा जाता है कि वो शो में वापसी कर रही हैं। कभी कहा जाता है कि वो शो में नहीं आएंगी। पर अब जो थ्रोट कैंसर वाली खबर आई। वो बेहद परेशान करने वाली थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दिशा वकानी को शो में अजीबोगरीब आवाज निकालने की वजह से गले का कैंसर हो गया है। अब तक यह सामने नहीं आया है कि दिशा वकानी को लेकर ये खबर उड़ी कहां से।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत