न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC की ‘सोनू’ ने बर्थडे पर खुद को गिफ्ट की कार, इस एक्ट्रेस ने किया सगाई की तारीख का ऐलान

फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ करीब 16 साल से दर्शकों पर अपना जादू चला रहा है। इसके सभी कलाकारों को लोगों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 12:08:21

2 News : TMKOC की ‘सोनू’ ने बर्थडे पर खुद को गिफ्ट की कार, इस एक्ट्रेस ने किया सगाई की तारीख का ऐलान

फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ करीब 16 साल से दर्शकों पर अपना जादू चला रहा है। इसके सभी कलाकारों को लोगों से भरपूर प्यार मिलता है। हर किरदार फैंस के दिलों में बसा हुआ है। इसमें एक्ट्रेस पलक सिधवानी ‘सोनू भिड़े’ का किरदार निभा रही हैं। पलक ने हाल ही में अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। पलक ने अपने खास दिन पर खुद को एक खास गिफ्ट भी दिया है, जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिखाई है।

पलक ने खुद को उपहारस्वरूप एक कार दी है। वह काफी खुश नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो अपनी ब्रैंड न्यू कार को लेने पलक पिंक कुर्ते में पहुंची थीं। उन्होंने बालों को खुला रखा था जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थीं। माथे पर तिलक भी लगाया हुआ था। पलक ने वीडियो में कार खरीदने से लेकर उसमें ड्राइव करने तक का सफर दिखाया है। सबसे पहले वह पेपर्स पर साइन करती दिखती हैं। इसके बाद कार रिवील करती हैं।

इस दौरान पलक के मम्मी-पापा और भाई भी नजर आता है। पलक की आवाज सुनाई दे रही है। पलक बोलती हैं कि मैंने अपनी दूसरी कार खरीदी है। हां ये बहुत महंगी नहीं है लेकिन बहुत स्पेशल है। क्योंकि मम्मा को रूफटॉप चाहिए था और पापा को बड़ी गाड़ी। भाई को और मुझे उन दोनों की खुशी। आज मैं एक साल और बड़ी हो गई हूं लेकिन आज मुझे समझ में आया है कि मेरी असली खुशी मेरे अपने लोगों की खुशी में ही है। मैं अपनी पूरी जिंदगी में बस इन्हें ही खुश देखना चाहती हूं। थैंक्यू यूनिवर्स। फैंस पलक को बधाइयां दे रहे हैं।

‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा एक साल से कर रहीं राजुल यादव को डेट

टीवी के फेमस शो 'भाग्य लक्ष्मी' फेम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। मायरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें सगाई के बारे में बताया। फोटो में मायरा अपने बॉयफ्रेंड राजुल यादव के साथ पोज देती दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी सगाई की तारीख का भी ऐलान किया। दोनों इसी महीने की 24 अप्रैल को सगाई करने वाले हैं, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

साथ ही मायरा ने बताया कि इस फंक्शन में उनके को-एक्टर्स भी शामिल होंगे। मायरा ने ये खुलासा भी किया कि वो इस खास मौके पर राजुल के लिए एक सरप्राइज भी प्लान कर रही हैं। मायरा ने बताया कि तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मेरे को-एक्टर्स सगाई में शामिल होंगे और अपने परफॉर्मेंस को फाइनल टच दे रहे हैं। राजुल के लिए मेरा एक सरप्राइज परफॉर्मेंस है। उल्लेखनीय है कि मायरा और राजुल पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं।

दिल्ली के रहने वाले राजुल एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। उनकी पहली मुलाकात साल 2022 में एक दोस्त की शादी में हुई थी। मायरा ने बताया कि शादी के बाद मैं गुड़गांव चली जाऊंगी, जहां राजुल रहता है, क्योंकि वो मुंबई शिफ्ट नहीं हो सकता है, क्योंकि उसकी फैमिली में उसकी दादी और मां हैं। मैं एक्टिंग नहीं छोड़ूंगी। दिल्ली और मुंबई ट्रेवल करती रहूंगी। मुझे काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष