न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC: शो रुकेगा नहीं...नए तारक मेहता जरूर आएंगे, असित मोदी की टिप्पणी पर शैलेश लोढ़ा ने लिखा - 'तेरे मेरे रिश्ते का यही...'

पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों अपनी स्टारकास्ट के चलते चर्चा में बना हुआ है। तारक मेहता शो से कलाकारों के एंट्री एग्जिट की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पिछले काफी समय शैलेश लोढ़ा शो पर दिखाई नहीं दे रहे है जिसके चलते यह खबर वायरल हो रही है कि उन्होंने शो को छोड़ दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 11:32:04

TMKOC: शो रुकेगा नहीं...नए तारक मेहता जरूर आएंगे, असित मोदी की टिप्पणी पर शैलेश लोढ़ा ने लिखा - 'तेरे मेरे रिश्ते का यही...'

पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों अपनी स्टारकास्ट के चलते चर्चा में बना हुआ है। तारक मेहता शो से कलाकारों के एंट्री एग्जिट की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पिछले काफी समय शैलेश लोढ़ा शो पर दिखाई नहीं दे रहे है जिसके चलते यह खबर वायरल हो रही है कि उन्होंने शो को छोड़ दिया है। रविवार को प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का शैलेश लोढ़ा पर दो टूक रिएक्शन भी सामने आया था।

असित कुमार मोदी ने कहा था शो में नए तारक मेहता तो आएंगे, पुराने वाले आते हैं तो बढ़िया है। शो रुकेगा नहीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वो सबको साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं। लेकिन क्या करे अगर कोई साथ नहीं आना चाहता। लोगों का पेट भर गया है। उन्हें लगता है वे बहुत कुछ कर चुके हैं, कुछ और करना चाहते हैं। असित मोदी ने सख्त लहजे में कहा कि शो रुकेगा नहीं, नए तारक मेहता जरूर आएंगे, पुराने आएंगे तो हमें बहुत खुशी होगी। हम बस लोगों को एंटरटेन करना चाहते हैं।

shailesh lodha,shailesh lodha tmkoc,taarak mehta ka ooltah chashmah,taarak mehta show,asit kumarr modi,tmkoc

असित कुमार मोदी की इस तल्ख टिप्पणी पर सीधे सीधे तो शैलेश लोढ़ा का रिएक्शन नहीं आया है। मगर उन्होंने इंस्टा पोस्ट पर हाल ए दिल जरूर बयां किया है। अब शैलेश का ये पोस्ट तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के रिएक्शन का जवाब है या कुछ और ये तो एक्टर ही बेहतर बता सकते हैं।

पोस्ट में शैलेश ने कही ये बात

शैलेश ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी फोटो शेयर कर लिखा- 'तेरे मेरे रिश्ते का यही एक हिसाब रहा, मैं दिल ही दिल रहा तू सदा दिमाग रहा। #शैलेश की शैली।'

शैलेश लोढ़ा की ये पोस्ट फैंस के बीच नोटिस की जा रही है। शैलेश के फैंस चाहते हैं वे दोबारा से तारक मेहता में वापसी कर लें। मेकर्स के साथ उनका जो भी विवाद है उसको जल्द ही सुलझा लिया जाए। वैसे फैंस को इस बात की तसल्ली है कि शैलेश टीवी स्क्रीन से गायब नहीं हुए हैं। वे तारक मेहता में नजर नहीं आ रहे तो क्या हुआ, अपने नए शो 'वाह भई वाह' में फैंस का एंटरटेन करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?