न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : ‘अब्दुल’ के शो छोड़ने की अफवाहें जोरों पर, खुद एक्टर शरद सांकला ने तस्वीर की साफ

सब टीवी पर 16 साल से भी ज्यादा समय से फैमिली कॉमेडी ड्रामा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों का मनोरंजन कर रहा है। लोग इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 11:42:57

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : ‘अब्दुल’ के शो छोड़ने की अफवाहें जोरों पर, खुद एक्टर शरद सांकला ने तस्वीर की साफ

सब टीवी पर 16 साल से भी ज्यादा समय से फैमिली कॉमेडी ड्रामा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों का मनोरंजन कर रहा है। लोग इस शो से किसी फैमिली मेंबर्स की जैसे जुड़ गए हैं। उन्हें इसके हर किरदार को लेकर अपनत्व की भावना आती है। ऐसा लगता है जैसे वे उनके सुख-दुख यानी जीवन के हर पल के हिस्सेदार हैं। ऐसे में TMKOC में जब भी किसी एक्टर को लेकर कोई बात उड़ती है तो फैंस के कान खड़े हो जाते हैं। हाल ही खबर आई थी कि शो में ‘अब्दुल’ का किरदार निभाने वाले शरद सांकला (59) ने शो को अलविदा कह दिया है।

सोशल मीडिया पर यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। बात बढ़ती देख शरद ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया। अब्दुल ने ई-टाइम्स के साथ खास बातचीत में कहा कि मेरे शो छोड़ने की खबर पूरी तरह गलत है। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं और शो का हिस्सा हूं। शो की स्टोरीलाइन ऐसी है कि अभी मेरा किरदार वहां नहीं है, लेकिन वो जल्द वापस आएगा। वो स्टोरीलाइन का हिस्सा है। ये इतना प्यारा और लॉन्ग रनिंग शो है और मुझे मेरे किरदार की वजह से जाना जाता है, ये बड़ी उपलब्धि है। मैं शो क्यों छोड़ूंगा?

मैं शो छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। नीला टेलीफिल्म्स प्रोडक्शन हाउस मेरे परिवार जैसा है और प्रोड्यूसर असित मोदी मेरे कॉलेज के दोस्त हैं, कभी ऐसा नहीं होगा कि मैं शो छोड़ दूं। जब तक शो चलता रहेगा तब तक मैं उसका हिस्सा बना रहूंगा। दरअसल शो के लेटेस्ट एपिसोड्स से अब्दुल की गैर-मौजूदगी से ये अफवाह उड़ने लगी कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है।

taarak mehta ka ooltah chashmah,tmkoc,abdul,sharad sankla,actor sharad sankla,asit modi,dilip joshi,sharad sankla tmkoc

शरद सांकला को मिला है शाहरुख खान के साथ 2 सुपरहिट फिल्मों में काम का मौका

एक्टर शरद सांकला 30 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं। वे 35 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवीशो में नजर आ चुके हैं। शरद सबसे पहले फिल्म ‘वंश’ में नजर आए थे। इसमें वे कॉमेडियन ‘चार्ली चैपलीन’ बने थे। इसमें उन्हें अपने काम के लिए पूरे दिन के सिर्फ 50 रुपए मिले थे। इसके बाद शरद सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' और 'बादशाह' में भी नजर आए। हालांकि शरद को असली पहचान TMKOC में ‘अब्दुल’ के किरदार से मिली।

इस शो ने उनकी किस्मत पलट दी। रिपोर्टों के अनुसार वे एक एपिसोड के लिए 35-40 हजार रुपए चार्ज करते हैं। उनके 2-2 रेस्टोरेंट चलते हैं यानी वे इनके मालिक हैं। यहां से भी एक्टर अच्छी-खासी कमाई करते हैं। साल 2021 में शरद की नेट वर्थ 15 करोड़ रुपए के करीब दिखाई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री