न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : क्या ‘भिड़े’ भी छोड़ेंगे TMKOC? मंदार ने वीडियो में बताई हकीकत, ‘कहां शुरू कहां खत्म’ का गाना रिलीज

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है जिसे पूरे भारत में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है। सब लोग पूरे सप्ताह इसके हर एपिसोड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Aug 2024 2:23:48

2 News : क्या ‘भिड़े’ भी छोड़ेंगे TMKOC? मंदार ने वीडियो में बताई हकीकत, ‘कहां शुरू कहां खत्म’ का गाना रिलीज

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है जिसे पूरे भारत में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है। सब लोग पूरे सप्ताह इसके हर एपिसोड का भरपूर आनंद उठाते हैं। हर किरदार ने लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। पिछले दिनों TMKOC में ‘गोली’ का रोल अदा करने वाले एक्टर कुश शाह ने शो छोड़ दिया था। इस बीच साल 2008 में शो की शुरुआत से ‘आत्माराम तुका राम भिड़े’ का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार चंदवाकर को लेकर शो छोड़ने की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं।

अब इस पर खुद मंदार ने रिएक्ट करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें मंदार बोलते हैं कि नमस्कार दोस्तों, सबसे पहले आप सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं। यह वीडियो जश्न के बारे में नहीं है बल्कि मैं आप सभी के साथ कुछ साझा करना चाहता हूं। मंदार ने एक फोटो दिखाते हुए कहा कि बहुत से लोगों ने देखा होगा कि यह एक थंबनेल वीडियो पर लगा हुआ है जिसमें लिखा गया कि गोली को निकाला गया, आज तारक मेहता उल्टा चश्मा का पूरा सच बोलूंगा, दया भाभी नहीं आएंगी, मैं भी शो छोड़कर जाऊंगा।

यह वीडियो देखकर मैं हैरान हूं और दुखी भी हुआ कि लोग सोशल मीडिया का ऐसे गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। यह जो फोटो आपने देखी है यह मेरे लाइव स्ट्रीम से कैप्चर की गई है, जो मैंने शो के 16 साल पूरे होने पर किया था। मैं शो नहीं छोड़ रहा यह सिर्फ अफवाह है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मंदार ने कैप्शन में लिखा, “प्लीज ऐसी अफवाहों पर यकीन मत कीजिए और प्लीज इसे मत फैलाइए। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो साल 2008 से आपका मनोरंजन कर रहा है आने वाले सालों में भी ऐसा ही होता रहेगा।

बस आपको यह सच बताना चाहता था इसलिए यह रील पोस्ट की।” उल्लेखनीय है कि एक यूट्यूब चैनल ने मंदार का वीडियो अपने अकाउंट से पोस्ट किया, जिसके बाद से ही उनके शो छोड़ने की अटकलें लगाई जाने लगीं। वीडियो में एक फोटो (थंबनेल) लगा हुआ है जिसमें लिखा है कि वह (भिड़े) शो के मेकर्स का पर्दाफाश कर रहे हैं। साथ ही यह भी लिखा गया कि उन्होंने शो को छोड़ दिया है।

‘कहां शुरू कहां खत्म’ फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं सिंगर ध्वनि भानुशाली

मशहूर सिंगर ध्वनि भानुशाली फिल्म ‘कहां शुरू कहां खत्म’ से एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना ‘इश्क दे शॉट’ रिलीज कर दिया है। यह गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स को यह खूब पसंद आ रहा है। यह पार्टी एंथम फेस्टिव सीजन के लिए एकदम सही है और शादियों में भी रंग जमाएगा। ध्वनि और आईपी सिंह ने इस गाने को आवाज दी है।

बोल आईपी सिंह के हैं और उन्होंने अक्षय के साथ मिलकर इस गाने की रचना की है। यह एक हाई एनर्जी डांस वाइब लाता है, जो सबको झूमने पर मजबूर करता है। शादी की कॉकटेल पार्टी के बैकड्रॉप पर सेट, इस पेपी ट्रैक को पीयूष शाजिया ने कोरियोग्राफ किया है। ध्वनि और एक्टर आशिम गुलाटी ने गाने में धूम मचा दी। गाना अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

लक्ष्मण उतेकर की ‘कहां शुरू कहां खत्म’ का डायरेक्शन सौरभ दासगुप्ता ने किया है। फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन की म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म को विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका