न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ ने अब बताया क्यों छोड़ा था घर, कहा-वापस आने की नहीं थी कोई योजना लेकिन...

सब टीवी के फेमस फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर किरदार पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। TMKOC में कई सालों तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jul 2024 7:03:27

TMKOC के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ ने अब बताया क्यों छोड़ा था घर, कहा-वापस आने की नहीं थी कोई योजना लेकिन...

सब टीवी के फेमस फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर किरदार पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। TMKOC में कई सालों तक काम कर चुके एक्टर गुरुचरण सिंह ने इसमें रोशन सिंह सोढ़ी के रूप में दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। गुरुचरण ने साल 2020 में एक्टिंग से दूरी बना ली थी। वे कुछ समय पहले अचानक घर छोड़कर चले गए थे। उनके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब 25 दिन बाद गुरुचरण खुद दिल्ली स्थित घर लौट आए थे। अब गुरुचरण ने पहली बार लापता होने पर खुलकर बात की है।

वे फिलहाल मुंबई में हैं और उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। गुरुचरण ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा कि महामारी के बाद से कई चीजें हुईं, जिन्होंने मुझे प्रभावित किया है। मैं साल 2020 में मुंबई छोड़कर दिल्ली वापस चला गया था क्योंकि मेरे पिता की सर्जरी हुई थी और उन्हें मेरी जरूरत थी। उसके बाद मैंने अपने दम पर कई बिजनेस शुरू करने की कोशिश की, लेकिन उनमें से कोई भी नहीं चला। जिन लोगों के साथ मैंने हाथ मिलाया, वो कहीं गायब हो गए।

हमारा कई साल से संपत्ति विवाद भी चल रहा है और उस पर काफी पैसा भी खर्च हुआ है। इन सबके कारण मेरी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा था और मैं बहुत परेशान हो गया था। मैं माता-पिता के कारण हमेशा आध्यात्मिक रहा हूं और जीवन के इस मोड़ पर जब मैं उदास महसूस कर रहा था, मैंने भगवान की ओर रुख किया। मैं आध्यात्मिक यात्रा पर गया था और वापस आने की मेरी कोई योजना नहीं थी। लेकिन भगवान ने मुझे एक संकेत दिया और उसने मुझे घर लौटने पर मजबूर कर दिया।

taarak mehta ka ooltah chashmah,tmkoc,gurucharan singh,roshan singh sodhi,actor gurucharan singh,gurucharan singh missing,gurucharan singh payment

गुरुचरण बोले, पब्लिसिटी के लिए नहीं किया ऐसा, लंबे समय से नहीं मिला शो का बकाया

गुरुचरण ने आगे कहा कि बहुत से लोग सोचते हैं कि मैंने पब्लिसिटी स्टंट के लिए गायब होने की योजना बनाई थी लेकिन ये सच नहीं है। अगर मुझे पब्लिसिटी चाहिए होती, तो मैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर इंटरव्यू देता, जिसके लिए मुझे लंबे समय से मेरा बकाया पैसा नहीं मिला है। मैं ऐसा करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।घर वापस आने के बाद भी मैंने कोई इंटरव्यू नहीं दिया।

लेकिन अब मैं बोल रहा हूं क्योंकि मैं उन कुछ चीजों को क्लियर करना चाहता हूं, जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं। मैं इंडस्ट्री के लोगों से मदद मांग रहा हूं। मैं वापस आ गया हूं और काम करना चाहता हूं। मुझे एहसास हुआ कि मैं जीवन में अपनी अन्य जिम्मेदारियां निभाते हुए भी आध्यात्मिक यात्रा जारी रख सकता हूं। मैं जल्द ही शादी करके और जीवन में सेटल होने की प्लानिंग कर रहा हूं। एक बार ऐसा हो जाए तो मैं अपने पेरेंट्स को दिल्ली से मुंबई ले आऊंगा, ताकि मैं उनकी देखभाल कर सकूं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क