न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तापसी पन्नू ने उदयपुर में गुपचुप की मैथियास बो के साथ शादी, लंबे समय से थे रिलेशनशिप में, तस्वीरें हुईं वायरल

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो से गुपचुप शादी कर ली है। दोनों एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 10:43:51

तापसी पन्नू ने उदयपुर में गुपचुप की मैथियास बो के साथ शादी, लंबे समय से थे रिलेशनशिप में, तस्वीरें हुईं वायरल

एक्ट्रेस तापसी पन्नू (36) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो से गुपचुप शादी कर ली है। दोनों एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों की शादी की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस को सोशल मीडिया पर हल्दी-कॉकटेल जैसे फंक्शन की फोटो देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि तापसी-मैथियास शनिवार (23 मार्च) को राजस्थान में लेक सिटी के नाम से मशहूर ‘उदयपुर’ में विवाह बंधन में बंध गए।

उदयपुर में पिछले कुछ सालों में कई सेलेब्रिटीज की शादी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वैडिंग फंक्शन बुधवार को शुरू हुए। समारोह में उनके परिवार के लोगों के साथ ही करीबी दोस्त शामिल हुए। वहां फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, एक्टर पावेल गुलाटी, स्क्रीन राइटर कनिका ढिल्लों और हिमांशु शर्मा सहित कई सितारे मौजूद थे। तस्वीरों में एक खूबसूरत रिसॉर्ट दिख रहा है, जिसके बैकग्राउंड में छोटे पहाड़ भी हैं। इनमें तापसी और मैथियास भले ही नजर नहीं आ रहे, लेकिन उनके दोस्त और रिश्तेदार मस्ती करते दिख रहे हैं।

हल्दी फंक्शन में तापसी की बहन शगुन और कजिन इवानिया पन्नु दिखीं। सभी पीले आउटफिट्स में कमाल लग रहे हैं। कॉकटेल पार्टी की फोटो को पावेल ने शेयर किया है, जिसमें सभी टिमटिमाते शिमरी आउटफिट में हैं। एक्टर अभिलाश थपलियाल भी वहां थे। सोर्स के मुताबिक तापसी जल्द ही अपने दोस्तों और कोस्टार्स के लिए मुंबई में एक पार्टी रखेंगी। उम्मीद है कि वह जल्द ही पार्टी की तारीख की अनाउंसमेंट करेंगी।

डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तापसी के पति मैथियास बो

उल्लेखनीय है कि तापसी के दूल्हे मैथियास बो डेनमार्क के रहने वाले हैं और एक बैडमिंटन खिलाड़ी (शटलर) हैं। उन्होंने साल 1998 में इंटरनेशनल सर्किट में डेब्यू किया था। मैथियास साल 2012 में हुए ओलंपिक में मेंस डबल्स में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाने में सफल रहे थे। तापसी व मैथियास की मुलाकात एक मैच के दौरान हुई थी। साल 2013 में जब इंडियन बैडमिंटन लीग चल रही थी, तब दोनों पहली बार मिले।

मैथियास लखनऊ की टीम अवध वॉरियर्स से थे और तापसी चैंपियन रही हैदराबाद हॉटशॉट्स की ब्रांड एंबेसडर थीं। इस बीच मैथियास ने होली की फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। बता दें कि पिछले साल तापसी ने एक ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा था। इस दौरान उनसे शादी के प्लान के बारे में पूछा गया था।

एक्ट्रेस ने उस समय जवाब दिया, “मैं अभी तक प्रेग्नेंट नहीं हूं इसलिए जल्द ही नहीं। मैं आप सभी को बता दूंगी। मैं तभी शादी करूंगी जब मैं बच्चे पैदा करना चाहूंगी।” तापसी 'बेबी', 'पिंक', 'मनमर्जियां' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं। तापसी की पिछली फिल्म शाहरुख खान के साथ ‘डंकी’ थी। इसमें उनकी एक्टिंग की सराहना हुई और फिल्म हिट रही। तापसी की 'फिर आई हसीन दिलरुबा', 'वो लड़की है कहां' और 'खेल खेल में' पाइपलाइन में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम