न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तापसी ने शादी पर कहा, अगर आप अटकलें लगाना चाहते थे..., सुष्मिता को संभालते नजर आए रोहमन

एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले साल के अंत में शाहरुख खान के साथ ‘डंकी’ फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म हिट रही और तापसी के अभिनय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Mar 2024 7:31:27

2 News : तापसी ने शादी पर कहा, अगर आप अटकलें लगाना चाहते थे..., सुष्मिता को संभालते नजर आए रोहमन

एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले साल के अंत में शाहरुख खान के साथ ‘डंकी’ फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म हिट रही और तापसी के अभिनय की भी प्रशंसा हुई। हालांकि तापसी इन दिनों अपने काम से ज्यादा निजी जीवन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। तापसी की शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब तापसी ने एक इंटरव्यू में इन सवालों का जवाब दिया है। तापसी का जूम के साथ एक वीडियो इंटरव्यू सामने आया है।

इसी दौरान तापसी ने अपने पिछले डेटिंग एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी डेटिंग लाइफ तड़क-भड़क वाली नहीं रही हैं। मैं किसी ऐसे शख्स से शादी करना चाहती हूं, जो एक लड़का ना हो, परिपक्व इंसान हो। हर लड़की को अपने रिश्ते को सोच समझकर आगे बढ़ाना चाहिए। मैं किसी दिन शादी करना चाहती हूं और जब मैं ऐसा करूंगी तो सभी को पता चल जाएगा। अभी अफवाह शुरू करना गलत है।

अगर आप अटकलें लगाना चाहते थे, तो आपको दस साल पहले शुरू कर देना चाहिए था, जब मैंने डेटिंग शुरू की थी। लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि इतनी उत्सुकता क्यों है। मैं अपने रिश्तों को लेकर बहुत ईमानदार हूं। मैंने कुछ भी नहीं छुपाया है इसलिए जब भी ऐसा होगा, आपको पता चल जाएगा। तापसी 10 साल से डेनमार्क के दिग्गज बैडमिंटन प्लेयर रहे मैथियास बो को डेट कर रही हैं।

तापसी से पूछा गया कि वह बॉलीवुड पार्टियों में मौजूदगी दर्ज क्यों नहीं करातीं तो उनका जवाब था कि मैं इंडस्ट्री में नई थी तो मुझसे कहा गया कि मैं बड़े-बड़े लोगों को मैसेज करूं ताकि वे मुझे अपनी बर्थडे पार्टी का न्यौता दें। मैं ये नहीं कर सकती हूं, क्योंकि मैं ऐसी हूं ही नहीं। दूसरी बात मैं रात 10 बजे के बाद तक जगी नहीं रह सकती, क्योंकि मैं सुबह जल्दी उठती हूं। मैं न तो शराब पीती और ना ही धूम्रपान करती तो वहां करना क्या है?

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के रिश्ते में आ चुके हैं उतार-चढ़ाव

एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर नीना लु्ला की पार्टी में नजर आईं। खास बात ये है कि सुष्मिता इस पार्टी में अकेली नहीं बल्कि एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ थीं। इस दौरान सुष्मिता का लुक देखने लायक था। कार से उतरते ही फैंस और पैपराजी उनकी जमकर तारीफ करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता रेड वाइन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने थीं।

खुले बाल और न्यूड मेकअप में सुष्मिता कहर बरपा रही थीं। पार्टी में उनके साथ मौजूद रोहमन ब्लैक कलर के ब्लेजर और ट्राउजर में बेहद स्टाइलिश दिखे। एक वीडियो में रोहमन, सुष्मिता को संभालते नजर आए क्योंकि हाई हील्स की वजह से वह लड़खड़ा रही थीं। सुष्मिता के रोहमन के साथ उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। ब्रेकअप के बावजूद दोनों ने दोस्ती बरकरार रखी है। सुष्मिता के काम की बात करें तो वह ‘आर्या 3’ के साथ ही ‘ताली’ वेब सीरीज में नजर आई थीं। सुष्मिता को बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2010 में फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम