न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पैपराजी से परेशान हुईं तापसी, वीडियो वायरल, देखें-‘मिशन रानीगंज’, ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ और ‘दोनों’ की कमाई

एक्ट्रेस तापसी पन्नू आम तौर पर अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। तापसी जल्द ही सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 1:46:11

2 News : पैपराजी से परेशान हुईं तापसी, वीडियो वायरल, देखें-‘मिशन रानीगंज’, ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ और ‘दोनों’ की कमाई

एक्ट्रेस तापसी पन्नू आम तौर पर अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। तापसी जल्द ही सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डंकी’ में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। अब तापसी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वह फोटोग्राफर्स को लेकर परेशान दिखीं। दरअसल शनिवार (7 अक्टूबर) रात तापसी डिनर के लिए बाहर निकलीं और घर लौटते वक्त उनका सामना पैपराजी से हो गया।

तापसी अपनी कार से बस कुछ ही कदम की दूरी पर थीं लेकिन फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। इस पर तापसी ने उनसे कहा कि प्लीज हट जाइए, प्लीज हट जाइए नहीं तो कहेंगे कि धक्का लग गया। हट जाइए, प्लीज हट जाइए, प्लीज हट जाइए, प्लीज हट जाइए। तापसी लगातार एक ही बात रिपीट करती दिखाई पड़ीं। तापसी ने कहा कि आराम से बोल रही हूं नहीं तो कहेंगे कि धक्का लग गया। हट जाओ, प्लीज हट जाओ।

इसके बाद फोटोग्राफर्स रास्ते से हटे और तापसी जाकर सीधे गाड़ी में बैठ गईं। तापसी ने ब्लैक कलर का टॉप पहना था और हाथ में डिजाइनर पर्स कैरी किया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार तापसी पहले भी कई बार फोटोग्राफर्स के साथ भिड़ चुकी हैं और उनके ऐसे वीडियो सामने आए हैं।

राजवीर और पलोमा की ‘दोनों’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही निकला दम

सिनेमाघरों में इस हफ्ते अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज', भूमि पेडनेकर की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' और राजवीर देओल-पलोमा की ‘दोनों’ के बीच भिड़ंत हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिशन रानीगंज’ ने रिलीज के दूसरे दिन शनिवार (6 अक्टूबर) को 4.70 करोड़ रुपए कमाए। उसकी कुल कमाई 7.50 करोड़ रुपए हो गई है। अक्षय फिल्म के साथ एक सच्ची कहानी को पर्दे पर लेकर आए हैं। इसमें 1989 में कोयला खदान में फंसे मजदूरों की कहानी दिखाई गई है।

करण बुलानी के निर्देशन में बनी सेक्स कॉमेडी फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' ने दूसरे दिन 1.40 करोड़ रुपए कमाए। उसकी कुल बिजनेस 2.56 करोड़ रुपए हो गया है। थिएटर्स में 5 अक्टूबर को दस्तक देने वाली ‘दोनों’ ने दूसरे दिन शुक्रवार को मात्र 10 लाख रुपए कमाए, जबकि पहले दिन उसकी कमाई 35 लाख रुपए रही थी। लगता है फैंस ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है।

इस बीच, 'फुकरे 3' ने शनिवार को 10वें दिन 3.60 करोड़ रुपए कमाए और अब उसका कुल कलेक्शन 71.93 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म में ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और पंकज त्रिपाठी हैं। दूसरी ओर, एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' को 5 हफ्ते बीत चुके हैं। शनिवार को उसने 2.10 करोड़ रुपए कमाए। उसकी भारत में कुल कमाई 620.78 करोड़ रुपए हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका